बस्ती में coaching चलाने वाले धर्मपाल का दिल studentपर आ जाने के बाद वह लड़की को तंग करने लगा. लड़की के लखनऊ चले आने पर धर्मपाल भी लखनऊ आ गया और लड़की के mobile phoneके दूसरे sim को issue कराकर अपने को उसका पति बताता है और call करने वाले से पूछता है कि क्या आप उसके boyfriend हैं.

एक मनचले युवक से परेशान होकर उसने अपना घर छोड़ दिया। लेकिन मनचले ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और गांव से पीछा करते हुए वह भी राजधानी आ गया। यहां भी वह उस लड़की को परेशान करता रहा। लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो उसका डुप्लीकेट सिम निकलवाकर उसे बदनाम करने लगा। यह कहानी है उस लड़की की जो बस्ती के एक छोटे से गांव में रह कर कुछ बनने की तमन्ना रखती थी। लेकिन लड़की के गांव के पास के गांव गाय घाट में रहने वाला धर्मपाल नाम का एक टीचर उसके लिए लगातार मुश्किलें खड़ी कर रहा है। लड़की की गुहार सुनने वाला कोई नहीं है। लड़की ने डीआईजी से शिकायत की तो डीआईजी ने सर्विलांस सेल के थ्रू नम्बर चेक करवाने की बात कही है।
One-sided affair
एक तरफा मोहब्बत एक को दीवाना बनाती है तो दूसरे के लिए मुसीबत खड़ी करती है। कुछ ऐसा ही हुआ दीपिका (बदला हुआ नाम) के साथ.  कहानी एक टीचर और एक स्टूडेंट की है। बस्ती में कोचिंग चलाने वाला एक टीचर अपनी ही एक स्टूडेंट के पीछे ऐसा पड़ा कि स्टूडेंट को अपना गांव छोडऩा पड़ गया। वह लखनऊ आयी तो कोचिंग सेंटर में ताला लगा कर वह भी लखनऊ पहुंच गया। अब लड़की को बदनाम करने की वह हर संभव कोशिश कर रहा है। लड़की की परेशानी यह है कि उसकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही है।
बस्ती के गांव बैड़ारी में रहने वाली दीपिका (बदला हुआ नाम) के पिता गांव में किसान हैं। बड़ा भाई हैदराबाद में साफ्टवेयर इंजीनियर है। दो बड़ी बहनें हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। दीपिका फैजाबाद से एमए करने के बाद अपने गांव लौट आयी और वहीं बस्ती में एक कोचिंग सेंटर से कम्प्यूटर एप्लीकेशन का कोर्स कर रही थी।
Mobile numberका दूसरा sim करा लिया issue
कोचिंग सेंटर का मालिक धर्मपाल उसका टीचर था। धर्मपाल की नियत दीपिका पर खराब हो गयी। वह उससे दोस्ती के लिए दबाव बनाने लगा। लेकिन दीपिका ने इंकार कर दिया। इंकार के बाद धर्मपाल उसके पीछे पड़ गया। दीपिका ने कोचिंग जाना बंद कर दिया। धर्मपाल ने दीपिका की सहेलियों से उसका नम्बर हासिल किया और उसे परेशान करने लगा। दीपिका का कहना है कि धर्मपाल को पता है कि उसका भाई हैदराबाद में है और पिता गांव में इस लिये उसकी हिम्मत ज्यादा बढ़ गयी। दीपिका ने धर्मपाल से पीछा छुड़ाने के लिए लखनऊ के एक गल्र्स हास्टल में रूम ले लिया और अपनी इंग्लिश स्ट्रांग करने के लिए कोचिंग ज्वाइन कर लिया। धर्मपाल ने उसका पीछा करना यहां भी नहीं छोड़ा। सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एमबीए में एडमीशन के बहाने वह लखनऊ आ पहुंचा। दीपिका की मानें तो वह आये दिन लड़कियों को परेशान करता रहता है। उसने धर्मपाल को रास्ते से हटने के लिए कहा तो वह और अड़ गया। धर्मपाल ने एक कदम और आगे जाते हुए पिछले हफ्ते दीपिका का मोबाइल नम्बर का दूसरा सिम ईशू करा लिया और उसके नम्बर को खुद इस्तेमाल करने लगा। दीपिका के सिम का रजिस्ट्रेशन ऑटोमेटिकली फेल हो गया। दीपिका ने जब वोडाफोन कंपनी में जा कर कम्प्लेन की तो वोडाफोन के अधिकारियों नें उसे पुलिस में कम्प्लेन करने की नसीहत देकर चलता कर दिया। पुलिस में कम्प्लेन करने के लिए भी दीपिका को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीपिका का कहना है कि जब वह कम्प्लेन लेकर डीआईजी के दफ्तर पहुंची तो वहां कुछ पुलिस कर्मियों ने उसका मखौल उड़ाना शुरु कर दिया।

खुद को बताता है पति
दीपिका का आरोप है कि धर्मपाल उसका फोन यूज कर रहा है। और उसके नम्बर पर आने वाली हर काल पर खुद को दीपिका का पति होने का दावा कर रहा है। इससे दीपिका के घर वाले भी परेशान हैं। दीपिका ने बताया कि उसने कोचिंग पढ़ाने के दौरान कोचिंग पढऩे वाली लड़कियों की फोटो खींच ली थी। उसमें उसकी भी फोटो थी। उसकी शादी तय हो गयी थी उसके मंगेतर को भी फोन पर उसे बदनाम करने के लिए धर्मपाल झूठ पर झूठ बोल रहा है।
क्या तुम उसके boyfriend हो
दीपिका ने आईनेक्स्ट को बताया कि उसके किसी रिलेटिव का फोन भी आ रहा है तो धर्मपाल का उससे पहला यही सवाल होता है कि क्या आप दीपिका के ब्वायफ्रेंड हैं? धर्मपाल की इस हरकत से उसके रिलेटिव भी परेशान हैं। दीपिका को न सिर्फ अपना मोबाइल नम्बर वापस चाहिए बल्कि धर्मपाल के चेहरे को वह बेनकाब भी करना चाहती है। लेकिन उसकी मदद करने वाला कोई नहीं है। हालांकि डीआईजी ने उसे भरोसा दिलाया है कि उसको न्याय मिलेगा।

बख्शा नहीं जाएगा
दीपिका अपनी शिकायत लेकर डीआईजी के आफिस पहुंची तो डीआईजी डीके ठाकुर ने पूरा मामला समझने के बाद केस को सर्विलांस सेल में ट्रांसफर कर दिया है। डीआईजी का कहना है कि इस तरह की हरकत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

Posted By: Inextlive