अब हर तीसरे गुरुवार को पेंशन दरबार
RANCHI: पेंशनधारियों की गुहार आखिरकार रंग लाई है। डीसी महिमापत रे ने अब समाहरणालय में पेंशन दरबार लगाने का निर्णय लिया है। समय पर पेंशन दिलाने व पहली पेंशन ट्रेजरी से सुगमतापूर्वक प्राप्त हो, इसके लिए डीसी रांची द्वारा प्रत्येक माह पेंशन दरबार लगाया जाएगा। यह पेंशन दरबार प्रत्येक माह के तीसरे सप्ताह के बृहस्पतिवार को लगेगा। डीसी ने बताया कि सुबह 11 बजे से 2 बजे तक कमरा संख्या 207 में दरबार लगेगा, जहां हर पेंशनधारी की समस्या सुनी जाएगी। साथ ही ऑन स्पॉट निदान भी किया जाएगा।
पेंशनधारियों में हर्ष एडमिनिस्ट्रेशन की इस पहल पर पेंशनधारियों में भी हर्ष का माहौल है। लोगों का कहना है कि वे लोग इस दरबार में जरूर पहुंचेंगे और अपनी वर्षो की समस्याओं से निजात का आग्रह करेंगे। इस दरबार में जिले के कई अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि पेंशनधारियों की हर डिमांड का लीगल समाधान तलाशा जा सके।ये अधिकारी रहेंगे मौजूद
-अपर समाहर्ता नक्सल -कोषागार पदाधिकारी रांची -कोषागार पदाधिकारी नेपाल हाउस व प्रोजेक्ट भवन धुर्वा - जिला भविष्य निधि पदाधिकारी रांची -अग्रणी बैंक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया रांची -जिला संपर्क पदाधिकारी रांची -मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र के को-आर्डिनेटर छुट्टी रही तो अगले दिन दरबारयदि बृहस्पतिवार को अवकाश रहता है तो पेंशन दरबार उसके ठीक बाद वाले कार्य दिवस में आयोजित किया जाएगा। इस पेंशन दरबार में रांची कोषागार के अतिरिक्त डोरंडा कोषागार एवं प्रोजेक्ट भवन कोषागार से संबंधित मामले निष्पादित किए जाएंगे।
वर्जन पेंशनधारियों की समस्याओं के संबंध में लगातार जानकारियां मिल रही थीं। अब पेंशन दरबार के माध्यम से उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने का टारगेट रखा जा रहा है। आर महिमापत रे, डीसी, रांची