अगर घर की वास्तु वाइब्स सही नहीं है तो हमारा बनता काम बिगड़ सकता है। घर की वास्तु वाइब्स सही हो और आसपास का वातावरण में किसी भी तरह का कोई दोष न हो तो हमारे थोड़े प्रयास से ही हमें सफलता मिल सकती है।

हमारे लिए क्या सही है और क्या नहीं? कब हमारे द्वारा लिया हुआ फैसला सही साबित होगा? उठाया हुआ कदम सही साबित होगा भी कि नहीं? या कब वह फलदाई होगा? यह कह पाना और समझ पाना बड़ा मुश्किल है। क्योंकि हम और आप यह पक्के तौर पर नहीं बता सकते कि कब क्या लिखा है और कब क्या होना है।
हम प्रयास कर सकते हैं, लेकिन साथ ही इस प्रयास के साथ और भी कई चीजें मायने रखती हैं जैसे हमारे घर की वास्तु वाइब्स। अगर घर की वास्तु वाइब्स सही नहीं है, तो हमारा बनता काम बिगड़ सकता है। घर की वास्तु वाइब्स सही हो और आसपास का वातावरण में किसी भी तरह का कोई दोष न हो तो हमारे थोड़े प्रयास से ही हमें सफलता मिल सकती है।
हां, इसके लिए हमें ही सजगता रखनी होगी। इसके लिए दो बातों का खास ध्यान रखना होता है।
1. हमारे रोज की दिनचर्या में योगा और ध्यान शामिल हो। यदि ऐसा होगा तो हम अपने द्वारा उठाए कदमों से बड़े लाभदायक परिणाम हासिल कर सकते हैं।
2. दूसरा यह कि हम जहां रह रहे हैं वहां कि वास्तु वाइब्स दोषमुक्त हो। यह तभी संभव हो सकता है जब हमारे घर के उत्तर और पूर्व तक का दिशा क्षेत्र दोषमुक्त होगा।
सोच से शुरू होता है हमारा दिन


हमारे दिन की शुरुआत ही हमारी सोच से शुरू होती है। यही सोच हमें स्वयं द्वारा बनाए फैसले लेने पर आगे बढ़ाती है। इस तरह यह और भी ज्यादा आवश्यक हो जाता है कि हमारी सोच सृजनात्मक हो क्योंकि हमारे द्वारा लिए हुए फैसले भी उसी से संबंधित होते हैं। यह तभी होगा जब इन दिशा क्षेत्रों में किसी भी तरह का असंतुलन न हो। इन क्षेत्रों में पूर्ण रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए।
वास्तु वाइब्स के प्रति सजगता


इसके अलावा घर में किस तरफ शयनकक्ष है और घर की बाकी गतिविधियां कहां और कैसी चल रही हैं, यह भी मायने रखती है। इन्हीं से जीवन में हमारी सफलता या असफलता जुड़ी है। यह इतने सूक्ष्म रूप से होता है कि व्यक्ति इतनी जल्दी नहीं सोच पाता।
कहने का तात्पर्य सिर्फ इतना है कि जीवन में वास्तु वाइब्स के प्रति सजगता रखें, तो सभी काम अच्छे हो सकते हैं। आप अपना काम जैसे कर रहे हैं, करते रहें। अपने प्रयासों में कोई कमी न करें, लेकिन बेहतर परिणाम के लिए वास्तु वाइब्स के प्रति भी सजगता रखें।

वास्तु टिप्स: घड़ियों की सही दिशा से अपने जीवन में ला सकते हैं समृद्धि

वास्तु टिप्स: कौन से पेड़-पौधों आपके घर के लिए होते हैं शुभ, जानें ये 7 प्रमुख बातें

Posted By: Kartikeya Tiwari