प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को शाहिद कपूर ने एक सलाह दी है। सजेशन के साथ-साथ शाहिद बोले निक को प्रियंका से अच्छी देसी गर्ल और कहीं नहीं मिलेगी...


feature@inext.co.inKANPUR: प्रियंका चोपड़ा की शादी से उनके फैंस, फैमिली और फ्रेंड्स तो बेहद खुश हैं ही। लेकिन इस लिस्ट में प्रियंका के एक्स-बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर का नाम भी शामिल है। प्रियंका और शाहिद एक-दूसरे के काफी करीब थे पर फिर इनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि, ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में शाहिद ने प्रियंका के पति निक जोनस को एक खास सलाह दी है जिसके बारे में जानकर आप भी सरप्राइज हो जाएंगे।'निक कभी पीछे ना हटना'
दरअसल, शाहिद अपने हाफ ब्रदर ईशान खट्टर के साथ करण जौहर के चैट शो में शामिल हुए थे। इस दौरान जब करण ने शाहिद से पूछा कि वह प्रियंका के पति निक जोनस को क्या राय देना चाहेंगे तो शाहिद ने कहा, 'निक कभी भी पीछे ना हटना... आपके पास असली देसी गर्ल है। ' वैसे शाहिद कपूर की इस बात से उनके फैंस भी सहमत होंगे क्योंकि निक को कभी प्रियंका से अच्छी देसी गर्ल नहीं मिलेगी।'तस्वीरें: पति निक संग प्रियंका नए साल में बर्फीली पहाड़ियों पर कर रहीं रोमांस, साथ दिखे जेठ-जिठानी भी


नरगिस फाखरी ने की भविष्यवाणी, बताया कैसे दिखेंगे प्रियंका-निक के होने वाले बच्चे

Posted By: Vandana Sharma