पुलिस ने भेजी पास पोर्ट निरस्तीकरण की रिपोर्ट

आगरा। बोहरा की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार का पता नहीं चल रहा है। सभी घर से गायब चल रहे हैं। ऐसे में आशंका बन रही है कि कहीं वह विदेश तो नहीं भाग गए। यदि ऐसा होता है तो पुलिस के लिए उन्हें पकड़ना मुश्किल होगा। फिलहाल पुलिस ने उनके पासपोर्ट निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी है।

10 लाख रुपया मिला खातों में

पुलिस को जांच के दौरान बोहरा के 9 खातों की जानकारी हुई जिसमें से पांच पहले से सीज थे। चार खातों को पुलिस ने सीज करा दिया। इन खातों में दस लाख की रकम थी। अब इन खातों से लेनदेन नहीं हो सकेगा। इसके बाद पुलिस अब उसके अन्य खातों की तलाश में जुट गई है साथ ही ये भी खंगाला जा रहा है कि उसकी प्रोपर्टी कहां है।

विदेश भागने की आशंका

जब से पुलिस ने श्याम बोहरा को जेल भेजा है तब से उसकी पत्‍‌नी और बेटे का पता नहीं है। वह कार्रवाई के बाद से भूमिगत हैं। ऐसे में उनके विदेश भागने की पूरी आशंका बन रही है। पुलिस सरगर्मी से उनकी तलाश में जुटी है। सीओ रीतेश सिंह के मुताबिक उनके पासपोर्ट के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी गई है।

Posted By: Inextlive