Fani Cyclone ने ओडिशा में भारी तबाही मचा दी है। इस जबरदस्त आपदा से करीब 10 लाख लोगों को बचाया गया है। इसी बीच सेलेब्स ने प्रभावित लोगों के लिए ट्विटर पर अलग अलग तरीकों से दुआ भी मांगी है।

कानपुर। Fani Cyclone ने ओडिशा में भारी तबाही मचा दी है। शुक्रवार को पुरी के आसपास के तटों से शक्तिशाली 'फेनी' चक्रवात करीब 200 किलोमीटर की रफ्तार से टकराया। इस जबरदस्त आपदा से करीब 10 लाख लोगों को बचाया गया है। ओडिशा में इसके कारण तटीय इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। इसी बीच फिल्म और क्रिकेट जगत के सेलेब्स ने प्रभावित लोगों के लिए ट्विटर पर अलग अलग तरीकों से दुआ मांगी है। आइये, देखें आपके फेवरेट एक्टर्स और क्रिकेटर किस तरह से मांग रहे हैं।

विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लिखा है, '#CycloneFani से प्रभावित सभी के लिए प्रार्थना। सुरक्षित रहें #Odisha।


सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा लिखते हैं, 'मजबूत और सुरक्षित रहें!'


हरभजन सिंह

मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, 'प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं ओडिशा।'

सुदर्शन पटनायक

फेमस आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने भी एक ट्वीट किया है। उन्होंने के फोटो के साथ लिखा है, 'भगवान जगन्नाथ सभी को आशीर्वाद दे ....सुरक्षित रहें।'

May Lord #Jagannath bless all ........🙏 #StaySafe #CycloneFani pic.twitter.com/S1GFsqQkir

— Sudarsan Pattnaik (@sudarsansand) 3 May 2019
चेतेश्वर पुजारा

पॉपुलर क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने लिखा है, 'मेरी प्रार्थना हर किसी के साथ है, जो #CycloneFani से प्रभावित हैं। सुरक्षित रहें।'

My prayers are with everyone who are affected by #CycloneFani. Stay safe 🙏🏻 pic.twitter.com/dfmPrM0TzN

— cheteshwar pujara (@cheteshwar1) 3 May 2019 

 

Posted By: Mukul Kumar