Ranchi : दुबई की अरमानी से लेकर स्वीटजरलैंड की सेरोस्की। फ्रेंच ट्रेंड से लेकर लंदन का कान्सेप्ट। एक ही छत के नीचे इन सभी का लुत्फ रांचीआइट्स उठा रहे हैं। रांची क्लब में डिजाइनर स्वाती सरावगी और श्रद्धा जैन के फैशन स्ट्रीट एग्जीबिशन का आगाज शुक्रवार को हुआ। इस एग्जीबिशन में नेशनल- इंटरनेशनल ब्रांड के डिजाइनर रेंज के बीच ब्भ् डिजाइनर्स अपने - अपने स्टॉल के जरिए अपने क्रिएशन को दिखा रहे हैं।

दुबई से आकर श्रुति ने लगाए स्टॉल

पहली बार रांची के फैशन स्ट्रीट एग्जीबिशन में दुबई से आई श्रुति अग्रवाल ने अपने स्टॉल के जरिए दुबई के ब्रांड को पेश कर रही हैं। फैशन इंटरनेशनल के स्टॉल पर विक्टोरिया सिक्रेट, अरमानी, पाकिस्तानी साडि़यों से लेकर कुर्ते और फ्रांस की साडि़यों का एक्सक्लूसिव कलेक्शन है। इसके साथ ही दुबई के पॉपुलर ब्रांड का परफ्यूम, क्लच और पाउच के डिजाइनर रेंज भी अवेलेबल हैं। श्रुति बताती हैं कि यहां के फैशन को लेकर काफी कांशस हैं। दुबई फैशन स्ट्रीट से रांची में कपड़ों का एक्सपोर्ट बड़ी संख्या में होता है। यहीं वजह है कि फैशन स्ट्रीट में शामिल होने के लिए रांची का रूख किया।

गोल्ड कॉपर के राम दरबार की डिमांड

कोलकाता से आई डिजाइनर चित्रा गोयल के कलेक्शंस में सबसे महंगा राम दरबार के वॉल हैंगिंग की डिमांड सबसे ज्यादा है। गोल्ड फ्वाइल से बने इस पीस की कीमत नौ हजार रुपए है। तीसरी बार रांची आई डिजाइनर मिली अपने साथ स्वीटजरलैंड की साडि़यों को लेकर आई हैं। इन साडि़यों की खासियत है कि ये ख्भ् सालों तक पुरानी नहीं होंगी। क्8 हजार रुपए की रेंज की इन साडि़यों के प्रति भी महिलाओं का झुकाव देखने को मिल रहा है।

सोलो विजुअल आर्ट एग्जीिबशन आज से

डॉ रामदयाल मुंडा कला ावन होटवार में कलाकार दीपांकर कर्माकर के सोलो विजुअल आर्ट एग्जीबिशन का उदघाटन शनिवार की शाम चार बजे होगा। इस एग्जीबिशन को दिशा नाम दिया गया है।

Posted By: Inextlive