-शहर में दिन रात चलेंगे मेला वाहन

-हर चौराहे पर होगी वाहनों की उपलब्धता

-वापसी में बाईपास से मिलेंगे साधन

FATEHPUR:

छह से ग्यारह फरवरी तक शहरवासियों को नया ट्रैफिक सिस्टम मिलेगा। शहर के चार मुख्य रूटों पर छोटे वाहन फर्राटा भरेंगे। खास बात यह है कि यह सभी वाहन महोत्सव स्थल तक जाएगे। जिसके लिए अधिकतम दस और न्यूनतम पांच रुपए किराया निर्धारित कर दिया गया।

कृषि एवं सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर डीएम राकेश कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत कर यातायात सुविधा का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शहर में किसी भी कोने पर किसी भी समय महोत्सव के लिए वाहन सुविधा मिलेगी। जबकि खागा, बिन्दकी और जहानाबाद जैसे बड़े कस्बों से महोत्सव के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी, जो दर्शकों को लाने के साथ ले जाने तक की सुविधा देगी। महोत्सव स्थल पर रात्रि के कार्यक्रमों के समापन के एक घंटे बाद तक यात्रियों के लिए वाहन उपलब्ध रहेंगे। शहर में किसी भी चौराहे से चलने वाले वाहनों का अन्तिम पड़ाव महोत्सव स्थल ही होगा। इससे पहले सवारी ना भी हो तो भी वाहन चालक महोत्सव तक जाएगा, वो बीच से ही लौटा कर वाहन नहीं ला सकेगा।

एक सवाल के जवाब में डीएम ने बताया कि महोत्सव स्थल के विज्ञान भवन के पास वाहन स्टैंड बनेगा, जिसमें साइकिल, मोटर साइकिल और चार पहिया वाहन के लिए पांच, दस और बीस रुपए में स्टैंड सुविधा मिलेगी। उन्होंने यातायात सुविधा के लिए एआरटीओ, सीओ सिटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महोत्सव के लिए रूट

-नउवाबाग से महोत्सव स्थल

-राधानगर से महोत्सव स्थल

-जोनिहा चौराहा से महोत्सव स्थल

-पटेल नगर से महोत्सव स्थल

विशेष: हर रूट के वाहन अपने-अपने रूट के हर स्टॉप पर सवारियां लेकर आगे बढ़े और वापसी में हर स्टॉप में उतारते हुए तय स्थान तक जाएंगे।

बाहर नहीं चलेंगे फूड स्टाल

महोत्सव के छह दिनों में ज्वालागंज से स्पोर्ट स्टेडियम तक जीटी रोड पर खान पान का कोई स्टाल बाहर नहीं लगेगा, जिसे भी स्टाल लगाना है। वह अपना रजिस्ट्रेशन करा कर महोत्सव पांडाल के अन्दर ही अपना स्टाल लगा सकेगा।

क्00 होमगार्ड की डिमांड

यातायात को सुगम बनाने के लिए सीओ सिटी रवीन्द्र वर्मा ने डीएम से क्00 होमगार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। जिसे स्वीकार करते हुए डीएम ने उपलब्ध कराने का आश्वसन दिया।

क्8 घंटे रहेगी नो इंट्री

छह फरवरी से ग्यारह फरवरी तक शहर में क्8 घंटे तक नो इंट्री रहेगी। डीएम ने इसका सख्ती से पालन करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी वाहन को क्8 घंटे शहर के किसी भी प्वाइंट से घुसने नहीं दिया जाए।

जब्त होगी बालू व गिट्टी

ज्वालागंज से स्पोर्ट स्टेडियम तक जीडीरोड पर कई स्थानों पर बालू और गिट्टी के ढेर लगे हैं। एसडीएम सदर ने आगाज किया कि ख्ब् घंटे में यदि सड़क से यह नहीं उठाया गया तो इसे जब्त कर लिया जाएगा। जब्त के बाद यह सम्पत्ति प्रशासन की होगी।

प्रवेश विज्ञान भवन से, निकासी बाईपास से

महोत्सव के लिए शहरवासियों को प्रवेश विज्ञान भवन से मिलेगा। जबकि महोत्सव देखने के बाद निकासी बाईपास साइड से होगी और वही से सभी को शहर के हर चौराहे के लिए वाहन मिलेंगे।

Posted By: Inextlive