AGRA 25 Jan. : फ्राइडे देर रात यमुना में मछली पकड़ते-पकड़ते मछुआरे खनन माफियाओं की हद में पहुंच गए. रात में मछुआरों पर अंधा-धुंध फायरिंग कर दी. खुद को बचाने के लिए मछुआरे यमुना में कूद गए. एक मछुआरा अभी लापता चल रहा हैै. पुलिस ने पानी में दूर-दूर तक तलाश किया है. लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया. पुलिस ने आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ किडनैपिंग का मुकदमा दर्ज किया है.


माफिया के गुर्गों ने की फायरिंगथाना छत्ता सिंगी गली निवासी मोहित उर्फ सुखिया गुरुवार को अपने साथियों के साथ बल्केश्वर घाट पर मछलियां पकडऩे के लिए गया था। वह घाट पार कर फाउंड्री नगर की तरफ पहुंच गए थे। रात 11.30 बजे खनन ठेकेदार और उसके गुर्गे वहां आ गए। किसी बात को लेकर उनका विवाद मोहित आदि से हो गया। मछुआरों का कहना है कि गुर्गों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। जिसमें लाखन गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। खनन माफियाओं से बचकर किसी तरह मछुआरे अपने घर पहुंच गए। मोहित के परिजनों को उसके घर नहीं पहुंचने की जानकारी हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। परिजनों में है आक्रोश


मोहित के भाई जीतू ने बताया कि पुलिस मामले को हल्केपन से ले रही है। शुक्रवार को वह एकत्रित होकर कलक्ट्रेट भी पहुंचे थे। एसएसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। एसएसपी ने आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।नहीं लगा कोई सुराग

सैटरडे को भी यमुना में जाल डाला गया। पुलिस को आशंका है कि सुखिया भागने के चक्कर में कहीं यमुना में तो नहीं गिर गया। परिजन भी इससे इनकार नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार के बाद शनिवार को भी पुलिस ने कई स्थानों पर यमुना में जाल डाला। काफी प्रयास के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। सीओ छत्ता करुणाकर राव ने बताया कि खनन ठेकेदार रामवीर सिसौदिया से पूछताछ की जाएगी। उसके साथियों के बारे में जानकारी मांगी गई है.गौरतलब है कि यमुना में खनन माफिया की ही दबंगई चलती है,अगर कोई हसतक्षेप करता है तो परिणाम भुगतता है।

Posted By: Inextlive