- पर्स न छोड़ने पर बदमाशों ने महिला को काफी दूर तक घसीटा

- सड़क पर गिरकर लहूलुहान हुई महिला

मेरठ। एक महिला के हौसले से बदमाशों के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। हालांकि इस दौरान महिला लहूलुहान भी गई। लेकिन उसने बदमाशों के पर्स छीनने के प्रयास को विफल कर दिया। महिला के पर्स न छोड़ने पर बदमाश उसे काफी दूर तक घसीटते हुए ले गए। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह है मामला

बताते हैं कि सेना में जवान प्रमोद परिवार के साथ लाला मोहम्मदपुर में रहते हैं। उनकी पत्‍‌नी एसबीआई बैंक से 30 हजार रूपये निकालकर रिक्शे से घर जा रही थी। इसी दौरान सदर थाना क्षेत्र के सोफिया स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनका पर्स छीनने का प्रयास किया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए अपना पर्स नहीं छोड़ा। इसी बीच महिला रिक्शे से गिर गई। बदमाश उन्हें काफी देर तक घसीटते रहे। जिसके चलते वह लहूलुहान हो गई। मामला बढ़ता देख बदमाश मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल हुई महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

खड़े रहे सिपाही, नहीं की मदद

स्थानीय लोगों की माने तो चौराहे पर दो पुलिस के सिपाही खड़े थे। वे सारा तमाशा देख रहे थे उन्होंने पीडि़त महिला की मदद नहीं की।

सेना में जवान प्रमोद की पत्‍‌नी रश्मि से बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। सदर थाने में मामला दर्ज करवा दिया गया है।

मंजिल सैनी एसएसपी मेरठ

Posted By: Inextlive