फेंगशुई के अनुसार मनी ट्री घर में धन और वैभव बढ़ाता है इसलिए इसे ऐसी जगह रखना अच्छा रहेगा जहां आप अमूमन पैसा रखते हों।

घर में मनी प्लांट तो सभी रखते होंगे, लेकिन अगर आप किसी वजह से मनी प्लांट नहीं रखना चाहते तो फेंगशुई का मनी या कॉइन ट्री घर में रख सकते हैं। फेंगशुई के मुताबिक मनी ट्री सिक्कों का एक ऐसा पेड़ है, जो घर में सकारात्मक ऊर्जा तो लाता ही है साथ ही इससे घर में पैसे आने के नए स्रोत भी खुलते हैं।

यही नहीं, इससे आप आर्थिक मामलों से जुड़े निर्णय भी अच्छी तरह सोच-समझकर लेने में सक्षम हो पाते हैं। हालांकि आपको इसके इस्तेमाल से जुड़ी कुछ बातों का भी ध्यान रखना चाहिए, जैसे- इसे घर में किस जगह पर रखना चाहिए, कौन सी दिशा इसके लिए उपयुक्त है आदि। जानते हैं मनी ट्री के बारे में:

1. फेंगशुई के अनुसार, मनी ट्री घर में धन और वैभव बढ़ाता है इसलिए इसे ऐसी जगह रखना अच्छा रहेगा, जहां आप अमूमन पैसा रखते हों।

2. इसके अलावा इसे वहां भी रखा जा सकता है, जहां पैसों की कमी है। ऐसी जगह पर मनी ट्री लगाना शुभ माना जाता है और बरकत भी होती है।

3. फेंगशुई के अनुसार, इसे घर और ऑफिस दोनों जगह रखा जा सकता है।

4. वैसे तो इसे पुराने चीनी सिक्कों का इस्तेमाल कर तैयार किया जाता है, लेकिन आप इसमें पुराने भारतीय सिक्के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. फेंगशुई के अनुसार, इसे आप अपने ऑफिस के उस कमरे में भी रख सकते हैं, जहां धन का लेन-देन सबसे ज्यादा होता है।

6. फेंगशुई में मान्यता है कि मनी ट्री से आप पैसे बचा सकते हैं और आर्थिक निर्णय सोच-समझकर ले पाते हैं। इसकी वजह सकारात्मक ऊर्जा है। यह पेड़ पैसे के प्रभावी संकलन को प्रदर्शित करता है।

7. इस पेड़ को घर या ऑफिस में ऐसे स्थान पर रखा जाना चाहिए, जहां इस पर किसी अन्य वस्तु की छाया न पड़ती हो।

8. इसके पास किसी तरह का दर्पण नहीं रखा जाना चाहिए।

फेंगशुई टिप्स: बैम्बू से वापस लौटेगा कांफिडेंस तो घोड़े की नाल से खुल सकती है किस्मत

फेंगशुई टिप्स: ऐसे उपाय जिससे विरोधी परास्त होंगे, मिलेगा सम्मान और पहचान

 

 

Posted By: Kartikeya Tiwari