फेंगशुई सही जीवनसाथी को आपकी जिंदगी में लाने में मदद करता है। जानते हैं कि फेंगशुई की मदद से किस प्रकार आप अपने जीवन में प्रेम ला सकते हैं। इसके लिए घर को फेंगशुई के अनुसार ढालना होगा।

अगर आपकी रिेलेशनशिप सही है और आप एक-दूसरे के साथ को इंज्वॉय करते हैं, तो लाइफ की प्रॉब्लम्स भी आसानी से सॉल्व होने लगती है, लेकिन अगर रिलेशनशिप में कमियां हैं, तो आपकी जिंदगी बोझ लगने लगती है। हम लोग सभी अपनी जिंदगी में प्यार चाहते हैं और सही पार्टनर की तलाश में रहते हैं, जिसके साथ पूरी जिंदगी हंसी-खुशी गुजार सकें।

फेंगशुई सही जीवनसाथी को आपकी जिंदगी में लाने में मदद करता है। जानते हैं कि फेंगशुई की मदद से किस प्रकार आप अपने जीवन में प्रेम ला सकते हैं। इसके लिए घर को फेंगशुई के अनुसार ढालना होगा।

1. फेंगशुई के अनुसार, सही जीवनसाथी को पाने के लिए घर का दो जोन काफी महत्वपूर्ण होता है। इसका खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

दक्षिण: अगर आप अपने जीवन में प्यार की लौ जलाना चाहते हैं तो आपको घर में रेड कलर को प्राथमिकता देनी होगी। आप रेड दीवार या रेड पलंग, रेड तकिया और पेंटिंग लगाएं। इसके अलावा दक्षिण कॉर्नर पर रेड लैंप भी रखें।

दक्षिण-पश्चिम: इसे रिलेशनशिप जोन कहा जाता है, इसलिए इस जोन को प्रमुखता देना आवश्यक है। ऐसा करने पर हमारे जीवन में प्यार का संचार बेहतर तरीके सो होगा। इसलिए इस बात का खास ख्याल रहे कि इस जोन में टॉइलट न हो। अगर इस जोन में टॉइलट रहा तो जिंदगी में संबंध बनाने में कठिनाई आएगी।

2. अगर आप पहले से ही किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं तो आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर दक्षिण-पश्चिम में टॉइलट है तो आपको किसी वास्तुशास्त्र या फेंगशुई विशेषज्ञ से मिलना चाहिए। इससे समस्या का निवारण हो सकेगा।

3. इस जोन में आपको लव बड्र्स या मैंडरिन डक लगाना चाहिए। अगर आप सिंगल हैं तो पियोनी लवर्स की पेंटिंग भी टांग सकते हैं।

4. जोड़े में रेड कैंडल भी रख सकते हैं, यह जरूरी नहीं है कि उससे रोशनी आए ही। इस जोन में हमेशा ब्राइट लाइट होनी चाहिए।

5. अगर आप सिंगल हैं और शादी करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी होगा कि पश्चिम जोन को सक्रिय रखें। ऐसा करने से जल्दी शादी होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। ऐसे लोगों को इस जोन में लव बर्ड रखना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि घर में जब वह रहें तो ज्यादा से ज्यादा समय इस जोन में व्यतीत करें। इसका असर और लाभ आपको बहुत जल्दी दिखने लगेगा।

फेंगशुई टिप्स: रसोई घर, खाना और फैमिली फोटो में छिपा है खुशहाली का राज, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

फेंगशुई टिप्स: इन आसान उपायों से मोटापे पर कर सकते हैं कंट्रोल

फेंगशुई टिप्स: अपनाएंगे ये आसान उपाय तो आपको मिल जाएगा मनचाहा हमसफर

Posted By: Kartikeya Tiwari