घर के बाहर घोड़े की नाल टांगने से सुख-समृद्धि और संपन्नता बढ़ती है लेकिन यह धातु से बनी होती है इसलिए इसे पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशा में नहीं टांगना चाहिए।

हमारे आस-पास और जन जीवन में फेंगशुई की स्वीकार्यता बढ़ने लगी है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि फेंगशुई के अनुसार किन बातों का ख्याल रखा जाना चाहिए:

1. ऐसे व्यक्ति जो अपने आत्मविश्वास को खो चुके हैं, उन्हें अपनी ऑफिस सीट के पीछे पहाड़ों की तस्वीर टांगनी चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास तो वापस आएगा ही साथ ही लोगों का सपोर्ट भी मिलेगा।

2. खुली खिड़की की तरफ बैठना आपकी ओर आने वाली सकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। खिड़कियों का खुला रहना जरूरी है लेकिन उनकी तरफ बैठने से आपका आत्मविश्वास कम हो जाता है और समस्याएं आती हैं।

3. घर के बाहर घोड़े की नाल टांगने से सुख-समृद्धि और संपन्नता बढ़ती है, लेकिन यह धातु से बनी होती है इसलिए इसे पूर्वी या दक्षिण पूर्वी दिशा में नहीं टांगना चाहिए। घोड़े के नाल की आकार वाली भूमि खरीदना भी फायदेमंद होता है।

4. खाली दीवार की तरफ मुंह करके बैठने से आपको अकेलापन महसूस हो सकता है। आपको भविष्य में हो सकने वाली सिर्फ नकारात्मक घटनाएं ही दिखती हैं, जिसके परिणामस्वरूप आप खुद को तनाव में पाते हैं।

5. दरवाजे की तरफ सिर करके बैठने से आप कभी यह नहीं जान पाएंगे कि आपकी पीठ पीछे कोई क्या प्लानिंग कर रहा है। यह आपके लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए अगर आप घर या ऑफिस में किसी ऐसे स्थान पर बैठते हैं जहां आपके सिर के पीछे दरवाजा है तो आपको अपने आगे शीशा लगाना चाहिए।

6. फेंगशुई के अनुसार, बैंबू या बांस दीर्घआयु का परिचायक है। साथ ही प्रतिकूल परिस्थितियों में भी यह सपोर्ट का काम करता है। इसलिए घर में बांस, या बांस की तस्वीर अवश्य लगानी चाहिए।

7. घर या बेडरूम की अलमारियों को कभी खुला नहीं रखना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

फेंगशुई टिप्स: धारदार चीजों के इस्तेमाल को लेकर रहें अलर्ट, वरना बनता काम बिगड़ जाएगा

वास्तु टिप्स: आपके घर की दिशा में छिपा है सफलता-असफलता का राज

Posted By: Kartikeya Tiwari