- नहाय खाय के साथ छठ का महापर्व शुरू, गोमा घाटों पर गूंजे छठ माता के गीत

LUCKNOW :

सुनलि अरजिया हमार छठी मइया अमवा की डरिया पर झूले हो झूलावन इन लोक गीतों से छठ की छटा हर तरफ बिखरती नजर आई। पूर्वाचल की सरजमी के पर्व का रंग राजधानी में चढ़ता दिखा। नहाय खाय के साथ घाटों पर पारंपरिक छठ गीत, भोजपुरी गीत और भजनों की सुरमयी शाम लोक गायकों ने सजाई। रविवार को नहाय खाय संग महापर्व छठ का आगाज श्ाुरू हुआ।

सज गए गोमा के घाट

छठ पर गोमा के घाट सजने लगे हैं। लक्ष्मण मेला, कुडि़याघाट, झूलेलाल वाटिका पार्क में आयोजकों ने कोई भी कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने रंगबिरंगी लाइटों की सजावट, गोमती का स्तर बढ़ाने के लिए पानी का इंतजाम, बड़े छोटे सुशोभिताओं संग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए भव्य पंडालों का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है। घाटों पर छठ व्रत करने वाली महिलाएं परिवार साथ सुशोभिताएं बनाती नजर आई।

चार दिवसीय छठ पूजा की शुरुआत

शादीशुदा महिलाओं ने नहाय खाय के अवसर पर अपने घर आंगन को साफ कर सजावट की। वहीं छठ माई को अर्पण करने वाले भोग में ठेकुआ, मालपुआ, पुड़ी, हलवा, दही चूड़े को घर पर तैयार किया। इस अवसर पर बाजार भी पूरी तरह गुलजार दिखे। छठ के विशेष अवसर पर बाजार में गन्ना मौसमी फल, शकरकंद, सिघाड़े, रंग, आलता, छठ मइया के कैलेंडर की खरीदारी हुई। चार दिवसीय छठ पर्व में महिलाएं पूजा से लेकर कपड़े नई चीजों का प्रयोग करती है।

दो सौ कलाकार प्रस्तुत करेंगे लोकगीत

गोमती के तीरे छठ मइया 34 सालों से अपनी मुस्कान बिखेर रही हैं। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज समिति के कार्यक्रम संयोजक प्रभुनाथ राय ने बताया कि चार लोगों ने छठ पूजा आयोजन की शुरूआत 1984 से लक्ष्मण मेला मैदान में की थी। पिछले साल डेढ़ लाख महिलाओं ने अपने परिवार संग पूजा की तो इस बार घाट पर ढ़ाई लाख महिलाओं के पूजा करने का इंतजाम किया गया है। 13 और 14 नवंबर को सांस्कृतिक संध्या में मशहूर लोकगायिका मालिनी अवस्थी, संजू बेघल, सुरेश कुशवाहा, किशोर चतुर्वेदी, स्वाति संग लगभग 200 भोजपुरी लोकगायक सुरों की महफिल सजाएंगे।

सुरक्षा संग सफाई का खास ध्यान

उन्होंने बताया कि लक्ष्मण मेला मैदान पर 10 से 12 बड़ी और 1000 छोटी सुशोभिताओं का निर्माण अंतिम चरण पर है। इस बार नाव से एक ओर घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी। वहीं छठ पूजा के बाद गोमती की सफाई के लिए 500 लोग मिलकर श्रमदान करेंगे।

निर्जला व्रत की आज होगी शुरुआत

आज महिलाएं खरना (सौभाग्य पंचमी) मनाएंगी। जिसमें सांझ को नए चावल दूध की खीर ग्रहण करके अपने निर्जला व्रत की शुरुआत करेंगी। मंगलवार को महिलाएं दिन रात व्रत रखकर ढलते सूर्य को अ‌र्घ्य देने घाट पर पहुंचेगी। वहीं बुधवार तड़के उगते सूर्य को अ‌र्घ्य देकर अपने व्रत का पारण करेंगी।

Posted By: Inextlive