बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्‍म 'रॉकी हैंडसम' का फर्स्ट लुक जारी हुआ है। इसमे वह कुछ खास तरह के ब्लैक कॉस्ट्यूम में दिखे रहे हैं।


पसंद आ रहा जॉन का लुकबॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम हमेशा ही अपनी पर्सनालिटी को लेकर पहचाने जाते हैं। ऐसे में वह अपनी अगली फिल्म 'रॉकी हैंडसम' के फर्स्ट लुक को लेकर एक बार फिर चर्चा में छा गए हैं। इस फिल्म में वह ब्लैक कलर की टक्सेडो पहने नजर आ रहे हैं। ब्लैक कॉस्ट्यूम में सजे जॉन के हाथ में बंदूक ताने खड़े है। इनका यह लुक लोगों को काफी अट्रैक्ट कर रहा है। इस फिल्म की फोटो को जॉन ने खुद ट्वीटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया है कि 'आपके लिए फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ का पहला लुक'। सोशल मीडिया पर जॉन का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। अभिनेता जॉन अब्राहम की इस फिल्म का डायरेक्शन निशिकांत कामत ने किया है। श्रुति हसन लीड रोल में
गौरतलब है कि फिल्म ‘रॉकी हैंडसम’ साल 2010 में रिलीज हुई कोरियन मूवी 'The Man From Nowhere' का हिंदी वर्जन है। जॉन अब्राहम के अलावा इस फिल्म में श्रुति हसन लीड रोल में हैं। फिल्म की पूरी कहानी रॉकी नामक शख्स के इर्द-गिर्द घूमती है। जो कि दवा माफिया के खिलाफ लड़ाई लड़ता है। इस लड़ाई को वह तब लड़ाई शुरु करता है जब वे उस 8 साल की बच्ची को उससे दूर कर देते हैं। जिससे जॉन का काफी लगाव होता है। जिसके बिना उसका रह पाना काफी मुश्िकल होता है।

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra