ऐसा फिल्म इंडस्ट्री में कम ही होता है जब किसी सितारे के जन्मदिन के मौके पर उसकी फिल्म को रिलीज किया जाए। राजकुमार राव के साथ ऐसा ही होने जा रहा है।

मुंबई (ब्यूरो)। ऐसा फिल्म इंडस्ट्री में कम ही होता है, जब किसी सितारे के जन्मदिन के मौके पर उसकी फिल्म को रिलीज किया जाए। राजकुमार राव के साथ ऐसा ही होने जा रहा है। राजकुमार राव का जन्मदिन 31 अगस्त को होगा और इसी दिन उनकी नई फिल्म 'स्त्री' रिलीज होगी। इस हॉरर फिल्म का पोस्टर जारी हो चुका है। 

ये है फिल्म की स्टार कास्ट 

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ पहली बार श्रद्धा कपूर की जोड़ी पर्दे पर नजर आएगी। अमर कौशिक पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के अलावा इस फिल्म की अन्य प्रमुख भूमिकाओं में पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना (अभिनेता आयुष्मान खुराना के भाई) और विजय राज हैं। 

एमपी में हुई है फिल्म की शूटिंग

इस फिल्म को मध्य प्रदेश के चंदेरी में फिल्माया गया है। दिनेश विजन इस फिल्म के निर्माता हैं। दिनेश विजन की पिछली फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव ने 300 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार किया था। राजकुमार राव इस साल हंसल मेहता की फिल्म 'ओमेरटा' में नजर आ चुके हैं। 

उनकी आने वाली अन्य प्रमुख फिल्मों में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय के साथ 'फन्ने खां', सोनम कपूर के साथ 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' इसी साल रिलीज होंगी।

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर फिर से चार साल बाद इस फिल्म में साथ नजर आएंगे

शाहिद और श्रद्धा की हुई 'बत्ती गुल' , जानें कब होगा 'मीटर चालू'

Posted By: Vandana Sharma