अमेरिकन हैंडसेट मेकर कंपनी एप्‍पल ने अपने इंडियन यूजर्स को राहत देते हुए भारत में अपना पहला स्‍टोर खोल दिया है। कंपनी ने कुल 6 स्‍टोर खोले हैं। जिसमें कि 5 मुंबई और 1 बंगलुरु में होगा।

टाटा के साथ भागीदारी
इतने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एप्पल ने भारत में अपने स्टोर खोल दिए हैं। एप्पल ने भारत की जानी-मानी कंपनी टाटा की कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स चैन क्रोमा के साथ मिलकर यह स्टोर तैयार किए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक एप्पल ने कुल 6 स्टोर खोले हैं। एक इंग्लिशन न्यूजपेपर को इंटरव्यू देते हुए क्रोमा के इनफिनिटी रिटेल के सीईओ अविजित मित्रा ने बताया कि, यह काफी गर्व की बात है कि हमारी कंपनी एप्पल के साथ मिलकर भारत में पहला स्टोर खोल रही है। यह सभी स्टोर ग्लोबली डिजाइन किए गए हैं। यहां पर सभी कस्टमर्स को एक बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।

कहां-कहां खुले यह स्टोर

एप्पल ने भारत में 6 जगहों पर यह स्टोर खोले हैं। जिसमें कि 5 मुंबई के क्रोमा सेंटर पर हैं जबकि एक बंगलुर में। मुंबई में यह जूहू, ओबेराय मॉल, मलाड, घाटकोपर और फोनिक्स मॉल में खोला गया है। वहीं बंगलुरु में यह जयनगर में खुला है। खबरों की मानें, तो यह सभी स्टोर्स दिवाली तक ओपन हो जाएंगे।
एप्पल है नंबर वन ब्रांड
बताते चलें कि हाल ही में एक रिपोर्ट में एप्पल को दुनिया का नंबर वन ब्रांड घोषित किया गया था। इंटरब्रांड के द्वारा जारी मूल्यवान ग्लोबल ब्रांड की सूची में एप्पल लगातार काबिज है। यह तीसरा साल है जब अमेरिकी प्रौद्योगिकी कंपनी एप्पल इंक का ब्रांड पहले स्थान पर पर है। इंटरब्रांड द्वारा तैयार की जाने वाली सालाना रिपोर्ट के मुताबिक इस बार भी दुनिया के टॉप 100 ब्रांड इस रिपोर्ट में शामिल है। जिसमें एप्पल का ब्रांड मूल्य 170.276 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। उसकी यह ब्रांड वैल्यू पिछले साल की तुलना में 43 फीसदी ज्यादा आंकी गई है। वहीं दूसरे नंबर पर दुनिया की बड़ी कंपनियों में गिनी जाने वाली गूगल कंपनी शामिल है। गूगल के ब्रांड भेल्यू में 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जिससे इस साल गूगल का ब्रांड मूल्य 120.314 अरब डॉलर दर्ज किया गया है। एप्पल और गूगल के बाद शीर्ष 10 ब्रांडों में कुछ बडी कंपनियों ने जगह बनाई हैं, लेकिन सबसे खास बात यह इस सूची के 100 ब्रांड में एक भी इंडियन ब्रांड नही हैं।

inextlive from Business News Desk

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari