RANCHI: सुखदेवनगर थाना एरिया में मंडे को एक विवाहिता ने अपने हसबैंड और ससुरालवालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता सुखदेवनगर थाना एरिया के किशोरगंज रोड नंबर छह में रहती है। उसने कहा कि उसकी शादी ख्00ब् में हिंदू रीति रिवाज से बोकारो के अंशुमन प्रसाद के साथ हुई थी। दहेज के रूप में दिल्ली में दस लाख का फ्लैट और पांच लाख रुपए नकद दिए गए थे। महिला का कहना है कि उसके पति और ससुरालवाले अक्सर दहेज की डिमांड करते थे। डिमांड पूरी नहीं होने पर मारपीट की जाती थी। इससे परेशान होकर अंजना देवी ने सुखदेवनगर थाने में दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई।

Posted By: Inextlive