Patna: एमएलए अनंत सिंह का कांट्रोवर्सीज से नाता पुराना है. अभी स्टेट की सोशल वेल्फेयर मिनिस्टर परवीन अमानुल्ला से कांट्रोवर्सी चल ही रहा था कि एमएलए अनंत सिंह को एक पुराने मामले में कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया.


अपहरण और हत्या की आशंका का मामलाअभी यह मामला शांत हुआ कि कि बेऊर थाने में अपहरण और हत्या की आशंका का मामला दर्ज हुआ है। राजू सिंह नाम के युवक ने अपने पिता अभय सिंह की किडनैपिंग और हत्या की आशंका जताई है। इस बाबत राजू सिंह ने बेऊर थाने में अनंत सिंह के अलावा छोटन सिंह और राजेन्द्र सिंह पर मामला दर्ज कराया है।14 फरवरी से लापता हैं अभय सिंह


राजू सिंह ने बेऊर थाने में जो कंप्लेन की है उसके मुताबिक 14 फरवरी को एमएलए अनंत सिंह उसके गंगा विहार कालोनी स्थित घर आए थे। यहां काफी देर तक उनकी बात पिता अभय सिंह से हुई। बाद में वे उन्हें अपने साथ लेकर चले गये। यह कहते हुए कि दोनों फैमिलीज में जो विवाद है वह खत्म होना चाहिए। लेकिन उसके बाद से अभय सिंह घर नहीं लौटे। राजू का कहना है कि वह एमएलए अनंत सिंह के घर भी गया था। वहां बताया कि वह जल्द आ जाएंगे। एमएलए ने झाड़ा पल्ला

किडनैपिंग और मर्डर के सीरियस आरोप को एमएलए अनंत सिंह ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने बताया कि यह उन्हें फंसाने की चाल है। हालांकि पुलिस की इंवेस्टीगेशन शुरू हो चुकी है। इस मामले की जांच के लिए सिटी एसपी जयंत कांत बेऊर थाना पहुंचे। इस दौरान राजू सिंह से पूछताछ भी की। मिली जानकारी के मुताबिक मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। वर्ष 2009 में विवेका पहलवान के आदमी संदीप की हत्या मामले में अभय सिंह गवाह था और इस कांड में अनंत सिंह पर भी आरोप है।

Posted By: Inextlive