RANCHI : अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति ने झारखंड कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोला सिंह और रिटर्निग ऑफिसर आरके श्रीवास्तव के खिलाफ एसटी-एससी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने इनके खिलाफ गाली-गलौज करने व जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।

यह है मामला

थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, क्8 सितंबर को हॉकी झारखंड के लिए इलेक्शन होना है। क्भ् सितंबर को नामांकन पर्चा दाखिल करने का अंतिम दिन था। इस बाबत सोमवार की शाम छह बजे के करीब हॉकी स्टेडियम में जानकारी लेने के मकसद से पहुंची सावित्री पूर्ति के साथ झारखंड कुश्ती संघ के भोला सिंह और चुनाव के रिटर्निग ऑफिसर आरके श्रीवास्तव ने जातिसूचक शब्दों बोलने के साथ मिसबिहेव भी किया। दर्ज प्राथमिकी में सावित्री पूर्ति ने यह भी कहा है कि उन दोनों ने कहा कि चली जाओ, अब बत्रा के निर्देश पर झारखंड का सारा खेल होनेवाला है। इज्जत लुटवाना है तो रूको, वरना घर का रास्ता ले लो। भूलो हॉकी, जाओ घर नहीं तो बुरा हाल कर देगें।

रात क्क्.फ्0 बजे पहुंचीं थाना

एसटी-एससी थाने के थानेदार विष्णुदेव पासवान ने बताया कि हॉकी खिलाड़ी सावित्री पूर्ति सोमवार की रात क्क्.फ्0 बजे यहां पहुंचकर आवेदन दिया। आवेदन में उन्होंने कुश्ती संघ के भोला सिंह और रिटर्निग ऑफिसर आरके श्रीवास्तव के खिलाफ मिसबिहेव करने का आरोप लगाया है। उनके आवेदन के मद्देनजर पूछताछ के लिए दोनों आरोपियों को पुलिस खोज रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्8 सितंबर को होना है चुनाव

गौरतलब है कि हॉकी झारखंड की एजीएम और चुनाव क्8 सितंबर को होना है। अध्यक्ष, वरीय उपाध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के अलावा उपाध्यक्ष के चार पद (दो महिला व दो पुरूष), संयुक्त सचिव के चार पद (दो महिला व दो पुरुष) और सदस्य के पांच पदों के लिए चुनाव होना है।

Posted By: Inextlive