KHAGARIYA/PATNA : खगडि़या में भोजपुरी फिल्मों की हिरोइन अक्षरा सिंह समेत कई लोगों के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कराया गया है। खगडि़या के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में ¨टकू जिया समेत माली टोला बेगूसराय के ऋषि कुमार सत्यम व रहीमपुर के रौशन कुमार पर भी मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा आठ जुलाई को जेएनकेटी मैदान में अक्षरा सिंह के कार्यक्रम में टेंट समेत अन्य समान उपलब्ध कराने वाले टेंट हाउस के प्रोपराइटर शुभम कुमार द्वारा दर्ज कराया गया है। मालूम हो कि आठ जुलाई को जेएनकेटी मैदान में आयोजित 'एक शाम शहीद किशोर कुमार मुन्ना के नाम' कार्यक्रम में अक्षरा सिंह के नहीं आने पर आक्रोशित दर्शकों ने स्टेज में आग लगा दी थी। जेनरेटर को फूंक दिया था। इस कार्यक्रम का आयोजक बेगूसराय जिले का ¨टकू जिया था। इधर,भोजपुरी सिने स्टार अक्षरा सिंह ने अपने को निर्दोष बताया है। सिने स्टार आठ जुलाई की रात्रि ही एक वीडियो जारी कर अपने को निर्दोष बताते हुए आयोजक ¨टकू जिया पर दोष मढ़ा था।

25 लाख का हुआ नुकसान

आरोप लगाया है कि आरोपित ¨टकू जिया ने गायिका अक्षरा सिंह से मोबाइल पर बातचीत कराई कि वे कार्यक्रम में आ रही हैं, उसके बाद उसने टेंट व अन्य सामान बुक किया। अक्षरा सिंह ने अपना वीडियो वायरल किया, जिसमें खगडि़या के लोगों से कार्यक्रम में आने की अपील की गई थी। आयोजक द्वारा टिकट काटे गए थे। निर्धारित तिथि को अक्षरा सिंह को सुनने के लिए क्षमता से अधिक दर्शक मैदान में जुटे थे। लेकिन देर रात तक जब अक्षरा सिंह नहीं आई तो दर्शकों ने मंच को आग के हवाले कर दिया। इससे 25 लाख का नुकसान हुआ।

Posted By: Inextlive