-ताजगंज के होटल में मिशनरी के लोगों ने की थी प्रार्थना सभा

-धर्म परिवर्तन को उकसाने के आरोपितों को थाने से जमानत

आगरा। ताजगंज के होटल में सोमवार को मिशनरी की सभा में हंगामे पर ¨हदू संगठन के कार्यकर्ता फंस गए हैं। मिशनरी के सदस्य ने उनके खिलाफ मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का मुकदमा दर्ज कराया है। फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल समोवर में मंगलवार को मिशनरी के सदस्यों ने प्रार्थना सभा बुलाई थी। जानकारी होने पर विहिप पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंच गए थे।

धर्म परिवर्तन को उकसाने का आरोप

मिशनरी सदस्यों पर दलित समाज के लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। इस दौरान मिशनरी सदस्यों से तीखी तकरार के बाद मारपीट हो गई थी। पुलिस ने सात सदस्यों को मौके से गिरफ्तार कर लिया था। विहिप की ओर से उनके खिलाफ ताजगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पुलिस ने आरोपियों को दी जमानत

पुलिस ने सभी आरोपितों को थाने से जमानत दे दी। मिशनरी सदस्य सेवला, सदर निवासी रवि पास्टर की ओर से तहरीर दी गई। जिसके अनुसार वह लोग होटल में प्रार्थना सभा कर रहे थे। वहां पहुंचे ¨हदू संगठन के रवि, संजय, दिव्यांशु, गोविंद अतुल आदि ने हंगामा और तोड़फोड़ कर दी। लोगों का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाने लगे। विरोध करने पर महिलाओं से भी अभद्रता की। इंस्पेक्टर ताजगंज डॉ। विनोद कुमार पायल ने बताया मारपीट और हंगामे के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। विवेचना की जा रही है।

मुकदमा वापस न हुआ तो आंदोलन

मुकदमा दर्ज होने से विहिप में रोष है। उसने प्रशासन द्वारा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमा वापस न लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने कहाकि उत्तर प्रदेश में योजनाबद्ध तरीके से दलित एवं पिछड़े समाज के लोगों का धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। विहिप कार्यकर्ता इस लड़ाई को लड़ेंगे। प्रशासन ने मुकदमा खत्म नहीं लिया तो विहिप कार्यकर्ता सड़क पर उतरेंगे।

------

Posted By: Inextlive