- खोराबार एरिया के रजहीं की घटना

- चार हिरासत में, पुलिस कर रही जांच

GORAKHPUR: खोराबार एरिया के रजहीं में संडे मार्निग जमकर गोलियां चलीं। फायरिंग से पूरा इलाका थर्रा उठा। दो पक्षों के बीच चल रही रंजिश में पहले मारपीट हुई, इसके बाद फायरिंग की गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कोई असलहा बरामद नहीं हुआ।

पानी गिराने को लेकर हुई थी पंचायत

खोराबार एरिया के रजहीं निवासी सुरेंद्र सिंह और सरदार सिंह का घर आमने सामने है। दोनों के बीच काफी दिनों से भूमि का विवाद चल रहा है। सुरेंद्र सिंह की बेटी की शादी फ्0 को थी। रात में बारात आई तो कुछ बारातियों ने सरदार के दरवाजे पर गाड़ी खड़ी कर दी। सरदार सिंह ने आपत्ति जताई तो किसी तरह से मामला शांत कराया गया। पुलिस की मौजूदगी में पंचायत कराई गई। फ्क् जनवरी को विदाई होने के बाद पानी बहने को लेकर कहासुनी हुई। संडे को सुरेंद्र सिंह के परिवार के लोग सफाई कर रहे थे। तभी पत्तल उड़ने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

मारपीट के बाद चलाई गोलियां

पुरानी रंजिश होने की वजह से मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। हाकी और डंडों से हुई मारपीट के बाद असलहे निकल गए। कई राउंड फायरिंग से मोहल्ले में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मारपीट में दिनेश सिंह, उनकी पत्‍‌नी पूनम, सुरेंद्र सिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सरदार सिंह, रजनीश सिंह और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने मारपीट, फायरिंग के आरोप में दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, सरदार सिंह और रजनीश सिंह सहित चार लोगों को हिरासत में ले लिया। सरदार सिंह ने दिनेश, देवेंद्र, सुरेंद्र सहित अन्य पर मारपीट फायरिंग का आरोप लगाया। दिनेश सिंह ने सरदार सिंह, रजनीश सिंह सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पब्लिक का कहना है कि दोनों पक्षों के पहले भी मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट, फायरिंग का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फायरिंग में यूज असलहों की तलाश की जा रही है।

अनिल यादव, एसओ, खोराबार

Posted By: Inextlive