Ranchi: ट्यूज्डे की सुबह 6.30 बजे के करीब बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने राजरथ बस के ओनर लाल रंजन नाथ शाहदेव 45 वर्ष को गोली मार दी. उन्हें दो गोलियां लगी हैैं. एक गोली पीठ में और दूसरी जबड़े में लगी है. गोलीबारी में स्कूल जा रही एक स्टूडेंट स्मृति के पांव में भी गोली लगी. उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है. घटना पंडरा ओपी थाना एरिया के बसंत विहार में घटी.


कैसे हुई घटना?लाल रंजन नाथ शाहदेव सुबह में मॉर्निंग वॉक करने के बाद घर के गेट के बाहर खड़े थे। वे घर के अंदर जा रहे थे कि तीन हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। गोली लगते ही वे नीचे गिर पड़े। उनके भाई लाल मनोज नाथ शाहदेव समेत अन्य लोगों ने आनन-फानन में रिम्स में भर्ती कराया। लाल रंजन नाथ शाहदेव सिकनी कोलियरी ओनर एसोसिएशन के प्रेसीडेंट भी हैं। साथ ही उनकी राजरथ नामक बस भी चलती है। गोली किसने और क्यों मारी, इस बाबत पुलिस छानबीन कर रही है। फिलहाल, उनका इलाज अपोलो में किया जा रहा है। लाल रंजन नाथ शाहदेव को गोली मारे जाने की सूचना पर एमपी सुबोधकांत सहाय और हटिया एमएलए नवीन जायसवाल समेत हजारों लोग रिम्स पहुंचे।

Posted By: Inextlive