-देश का सबसे बड़ा डबलडेकर फ्लाईओवर बन रहा छपरा में

क्कन्ञ्जहृन्: बिहार के पहले डबलडेकर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य इसी माह से शुरू होने की तैयारी है। संभव है कि सीएम नीतीश कुमार इस प्रोजेक्ट का शुभारंभ कर सकते हैं। बिहार में बनने वाले इस फ्लाईओवर की ख्रासियत यह है कि यह देश में सबसे लंबा होगा। देश के पहले डबलडेकर फ्लाईओवर का उद्घाटन 4 वर्ष पहले अप्रैल 2014 में मुंबई में हुआ था। यह 1.8 किमी लंबा है जबकि छपरा में डबलडेकर फ्लाईओर 3.2 किमी लंबा है। पुल की चौड़ाई 5.5 मीटर होगी।

एजेंसी के चयन का काम पूरा

बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की देखरेख में बनने वाले डबलडेकर फ्लाईओवर निर्माण के लिए एजेंसी का चयन हो गया है। निगम सूत्रों के अनुसार जिस एजेंसी का चयन किया गया है वह पहले भी बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की एक महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम कर चुकी है। वह पुल के निर्माण से संबंधित नहीं था जबकि पावापुरी में व‌र्द्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निर्माण था। डबलडेकर फ्लाईओवर प्रोजेक्ट की कुल लागत 411 करोड़ रुपए है। इसमें 240 करोड़ की राशि केंद्रीय सड़क निधि से उपल?ध होगी।

राज्य कैबिनेट ने दी थी मंजूरी

राज्य कैबिनेट ने पिछले वर्ष 13 सितंबर को इस प्रोजेक्ट को मंजूरी की थी। कैबिनेट के समक्ष पुल के एलायनमेंट को भी रखा गया था। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम सूत्रों से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार डबल डेकर फ्लाईओवर छपरा के भिखारी ठाकुर चौक से 400 मीटर पहले शुरू होगा। यह गांधी चौक और नगरपालिका चौक से आगे बढ़ते हुए जेल चौक से कुछ पहले गिरेगा। इस पुल का इस्तेमाल पटना से छपरा होते हुए सीवान जाने और सीवान से पटना आने के लिए भी हो सकेगा।

पटना में भी है प्रस्ताव

पटना में भी एक डबलडेकर फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। यह कंकड़बाग पुल के ऊपर से अगमकुआं तक जाएगा। इसके लिए अध्ययन किया जा रहा है।

Posted By: Inextlive