छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : झारखंड में पहली बार होने जा रहे अप्रवासी भारतीय संगीत व नृत्य महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई है। 19-20 जनवरी को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में होने जा रहे इस कार्यक्रम में देश-विदेश के कलाकार नृत्य संगीत से समां बांधेंगे। शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय करेंगे।

ये करेंगे परफॉर्म

कार्यक्रम में जर्मनी के फ्लोरियन शिहर्टज तबले से मन मोहेंगे तो अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना डॉ। समीरा कोसर भी नृत्य प्रस्तुत करेंगी । ग्रैमी अवार्ड के लिए नामित हो चुके सायन बनर्जी हारमोनियम बजाएंगे तो संदीप भट्टाचार्य व देवाशीष भट्टाचार्य भारतीय शास्त्रीय संगीत की धुन सुनाएंगे। कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवी संस्था प्राचीन कला केंद्र (चंडीगढ़) और स्वरांजलि (नई दिल्ली) की ओर से किया जा रहा है।

सम्मानित होंगे संगीत गुरु

महोत्सव के दौरान जमशेदपुर शहर के 18 संगीत गुरुओं को सम्मानित किया जाएगा। इनमें बीएन डे, अमरजीत सिंह, त्रिलोचलन सिंह, दीप नारायण सिंह, परेश चंद्र दास, मिहिर बनर्जी, अजय सेन चौधरी, दयानाथ उपाध्याय, युगांतर पात्र, प्रज्ञा बनर्जी, कृष्णा गांगुली, केशव चक्रवर्ती, प्रदीप सील, शंकर बनर्जी, श्यामा चक्रवर्ती, गौरी विश्वास, विप्लव मित्रा, अनुराधा मित्रा शामिल हैं। इनके साथ ही चार कलाप्रेमी केवल कृष्णा, अनिरूद्ध सेन, दुर्गा घोष चौधरी और देवाशीष राय को भी सम्मानित किया जाएगा।

Posted By: Inextlive