आइसक्रीम अब 175 साल की हो गर्इ है। आज ही के दिन पहली बार आइसक्रीम के मशीन को पेटेंट कराया गया था।

कानपुर। आइसक्रीम का इतिहास बहुत ही दिलचस्प है। समय समय पर कई देशों या व्यक्तियों ने इसका आविष्कार करने का दावा किया है लेकिन 'अल्मनाक डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली बार आधिकारिक तौर पर फिलाडेल्फिया की नैन्सी एम जॉनसन ने आज ही के दिन यानी कि 9 सितंबर, 1843 को आइसक्रीम बनाने वाली मशीन 'आर्टिफीसियल फ्रीजर' का पेटेंट कराया था। इस मशीन में एक टब, सिलेंडर, ढक्कन, डैशर और क्रैंक लगा था। बता दें कि आज भी आइसक्रीम बनाने के लिए ज्यादातर इसी मशीन का इस्तेमाल किया जाता है।

On Sept 9, 1843 Nancy M. Johnson received the first U.S. patent for a hand cranked ice cream freezer. pic.twitter.com/HQRz7gvLkg

— GrubAmericana (@GrubAmericana) September 9, 2016

रोमन सम्राट नीरो का प्रमुख व्यंजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आइसक्रीम का इतिहास बहुत ही पुराना है। इसे करीब 54 ईसवी से खाना शुरू कर दिया गया था। कहा जाता है कि आइसक्रीम रोमन सम्राट नीरो के प्रमुख व्यजंनों में से एक था। उनके आइसक्रीम को फल, शहद और अनेक चीजों के मिश्रण से तैयार किया जाता था। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, ये आज तक पता नहीं चल पाया है।

Who doesn't love a big bowl of ice cream? Scooping ice cream hasn't always been easy, but in 1934, #Toledo #Inventor Sherman Kelly patented the first ice cream scoop of its kind - it transferred heat from the hand to keep the scoop from freezing 🍦 #patents #ipbybv pic.twitter.com/5O4fZV351h

— Buchanan Van Tuinen (@ipbybv) June 12, 2018
चीनी राजा भी करते हैं दावा

इसके अलावा चीन के एक राजा भी आइसक्रीम के आविष्कार के लिए अपना दावा करते हैं। कहा जाता है कि 618 ईसवी में राजवंश के संस्थापक, चीन में स्थित शांग के राजा तांग ने आइसक्रीम बनवाने के लिए 94 ऐसे पकवान रखे थे, जो बर्फ तोड़कर राजा के लिए सिर्फ आइसक्रीम ही बनाते थे। आइसक्रीम राजा तांग के सबसे खास व्यंजनों में से एक थी, उसे टेस्टी बनाने के लिए उसमें कई खास चीजों का मिश्रण किया जाता था। हालांकि, इस बात की भी पुष्टि आज तक नहीं हो पाई है।

Today in #History: Carl Taylor received the U.S.' first #patent for a ice cream cone rolling machine 1924. pic.twitter.com/nEXMWfu4p2

— Edison Nation (@edisonnation) January 29, 2015 

जापान में भूकंप से तबाही, अब तक 16 की मौत और 26 गायब

जापान बना रहा है स्पेस में जाने वाली लिफ्ट जो हमें ले जाएगी धरती से 1 लाख किलोमीटर ऊपर!

Posted By: Mukul Kumar