-पुलिस को चकमा देकर भाग रहे बाइक सवार को दबोचा गया

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: बिहार थाना पुलिस ने सोमवार की दोपहर अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के मास्टर माइंड समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार चोरों के पास से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल व तीन मोबाइल बरामद किया है। बिहार थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सकुनत मोड़ के पास वाहन चे¨कग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में एक बाइक पर सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में पाया गया। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वे लोग भागने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसका पीछा किया और रेलवे स्टेशन के क्रा¨सग के पास से बाइक सवार दोनों युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों युवक नीतीश कुमार व संतोष प्रसाद सारे थाना के बहादी विगहा गांव का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों के निशानदेही पर पुलिस ने सुजीत कुमार को गौरागढ़ के एक मकान से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का दो फैशन प्रो बरामद किया गया। इसी प्रकार खुदागंज थाना के सुंदर विगहा निवासी रंजीत चौधरी व इस्लामपुर के श्याम किशोर को गिरफ्तार किया गया।

नीतीश गिरोह का मास्टर माइंड

पुलिस ने बताया कि सारे के बहादी विगहा गांव निवासी नीतीश कुमार वाहन चोर गिरोह का मास्टर माइंड है। इसके गैंग में ही सभी लोग अन्य जगहों से बाइक का चोरी कर लाता था और उसे अन्यत्र स्थानों पर बेच देता था। इस पर विभिन्न थाने में वाहन चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इसी तरह श्याम किशोर का भी पूर्व से ही अपराधिक इतिहास रहा है। इस पर हत्या व चोरी के कई मामले दर्ज हैं। नीतीश पांच दिन पहले बेलक्षी से पैशन प्रो चोरी कर ली थी। इसी तरह 25 दिन पहले चंडी बाजार से एक बाइक चुराकर लाया था जिसे बहादी विगहा ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में ही पकड़ा गया।

अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस की मानें तो इस गिरोह में कई ऐसे सदस्यों की होने की संभावना है जिसने बाइक चोरी की दर्जनों घटना को अंजाम दिया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से गहन पूछताछ करने के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार तीन अन्य सदस्यों का भी पुलिस अपराधिक इतिहास खंगालने में लगी है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह में कई अन्य लोगों के हाथ भी है जो अभी भी पुलिस पकड़ से बाहर है। पुलिस गहनता से इस मामले की पड़ताल कर रही है।

Posted By: Inextlive