- नगर निगम कार्यकारिणी के 12 सदस्यों में से कुल 6 सदस्य लॉटरी के जरिए बाहर, उपसभापति नवीन पंडित भी हुए बाहर

- जल्द सदन में चुने जाएंगे कार्यकारिणी के लिए 6 सदस्य, महापौर का एलान सर्वसम्मति से चुने जाएंगे सदस्य, 2 सीटें विपक्ष को मिलेंगी

kanpur@inext.co.in

KANPUR : वेडनेसडे को मुख्यालय में नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में 6 सदस्य लॉटरी के जरिए बाहर हो गए। इसमें उपसभापति व वरिष्ठ पार्षद नवीन पंडित सहित 5 सदस्य भाजपा के रहे, जबकि एक सदस्य सपा का था। बाहर हुए सभी 6 सदस्यों का चुनाव सदन में होगा। वहीं महापौर प्रमिला पांडेय ने एलान किया कि सर्वसम्मति से चुनाव होगा। 2 सीटें विपक्ष को दी जाएंगी, बाकी 4 सीटों पर भाजपा पार्षदों का चयन किया जाएगा। विपक्ष की एक राय बनी तो सर्वसम्मति से चुनाव हो सकता है। बता दें कि पिछली बार भी सर्वसम्मति से ही कार्यकारिणी में सदस्यों का चुनाव किया गया था।

नवीन की हो सकती है वापसी

कार्यकारिणी के दौरान सभी 12 सदस्यों के नाम की पर्ची डाली गई थी। सबसे पहली पर्ची उपसभापति के नाम ही निकली, इससे भाजपा पार्षदों में खलबली मच गई। पुख्ता सूत्रों की मानें तो कार्यकारिणी में दोबारा नवीन पंडित की वापसी कराई जा सकती है। अब कार्यकारिणी में भाजपा के 3 महेंद्रनाथ पांडेय, रीता पासवान व जीतेंद्र गांधी बचे हैं, इसके अलावा सपा से लियाकत अली और कांग्रेस से जेपी पाल, मोहम्मद अमीम बचे हैं। बैठक के दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, अपर नगर आयुक्त अरविंद राय, अमृत लाल बिंद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। अमित सिंह सहित सभी जोनल अधिकारी मौजूद रहे।

-------------

गोविंदनगर में बनेगी सरला सिंह वाटिका

कार्यकारिणी के दौरान नवीन पंडित ने बताया कि सी-ब्लॉक, गोविंदनगर स्थित मंगलेश्वर पार्क को अब सरला सिंह वाटिका के नाम से जाना जाएगा। कार्यकारिणी में एक ही प्रस्ताव को रखा गया था, जिसे सभी पार्षदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया।

-----------

प्रवर्तन दस्ते की सैलरी पर चर्चा

कार्यकारिणी की बैठक में नवनियुक्त प्रवर्तन दस्ते के प्रभारी रि। लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायण मौजूद रहे। दस्ते के 29 कर्मचारियों की सैलरी पर चर्चा की गई। तय हुआ कि यूजर चार्ज से जो भी रकम मिलेगी, उससे सभी कर्मचारियों को सैलरी दी जाएगी। दस्ते में सैनिक कल्याण परिषद से 12 रिटायर सैनिकों की भर्ती होगी, इसकी लिस्ट शासन से भेजी जाएगी। इसके अलावा सुरक्षा के लिए होमगार्ड और पीआरडी के जवानों को रखा जाएगा।

-------------

ये सदस्य हुए बाहर

भाजपा

-नवीन पंडित

-गुरु नारायण गुप्ता

-गोपाल गुप्ता

-संतोष शाहू

-विजय यादव

-----

सपा

-अभिषेक गुप्ता

-------------

जल्द ही सदन बुलाकर कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए चुनाव कराया जाएगा। कोशिश रहेगी कि पिछली बार की तरह इस बार भी सर्वसम्मति से सदस्यों को चुना जाए।

-प्रमिला पांडेय, महापौर

Posted By: Inextlive