मैक्सिको में आए 8.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। मैक्सिको में अब तक आया इसी सदी का यह सर्वाधिक शक्तिशाली भूकंप है। भूकंप के बाद सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में हम आप को उन पांच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सबसे ज्‍यादा भूकंप आते हैं।

1- जापान 

भूकंप के लिहाज से जापान बेहद संवेदनशील देश है। इसका कारण है यहां मिलने वाली धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स। ये प्लेटें एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं। जिसके कारण ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है। जापान में हर साल छोटे-बड़े करीब एक हजार भूकंप आते हैं।

 

3- अलास्का

रिंग ऑफ फायर का असर अलास्का में भी नजर आता है। रिंग ऑफ फायर के क्षेत्र में आने से अलास्का में भूकंप आने की संख्या अधिक है। यहां सामान्य से अधिक संख्या में भूकंप आते है। 

 

5- ताइवान 

पेसिफिक प्लेट, फिलिपींस प्लेट और अमरीकी प्लेट के नीचे जाने की वजह से जापान पेसिफिक रिंग ऑफ फायर के क्षेत्र में आता है। इस रिंग ऑफ फायर का असर ताइवान में भी होता है। जिसकी वजह से यहां कई छोटे और बड़े भूकंप आते हैं। रूस, अमेरिका, कनाडा, पापुआ न्यू गिनी, पेरू जैसे देश भी इसी सीमा में आते हैं।

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra