फेंगशुई के तरीके पूरी तरह से सभ्य जीवन का दर्पण होती हैं। फेंगशुई के अनुसार आपके सोने का स्थान तय करता है कि आपका अगला दिन कैसा बितेगा।

आपने अक्सर फेंगशुई के ड्रेगन, कछुए और सिक्कों को देखा है और इन सभी के बारे में यह भी सुना होगा कि अगर कोई आपको फेंगशुई के पौधे उपहार में देता है, तो वह आपके घर के लिए भाग्यशाली माना जाता है और फेंगशुई के अनुसार कछुए को घर में रखना आपकी प्रगति व स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभ संकेत होता है।

1. फेंगशुई में तीन टांगों वाला मेढक बहुत भाग्यशाली माना जाता है। मुंह में सिक्के लिए हुए तीन टांगों वाले मेढक की उपस्थिति बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसे अपने घर के भीतर मुख्य दरवाजे के आसपास रखना चाहिए।

2. जूतों को बाहर ही रखें

फेंगशुई के अनुसार आपको जूतों के साथ घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। यह माना जाता है कि जूते अपने साथ पूरे दिन की चिंता और तनाव लेकर आते हैं, और उन्हें घर के अंदर ले जाने का मतलब है, उन सभी बुरी ऊर्जा का स्वागत करना और इन बुरी एनर्जी को दूर रखने का अर्थ है अच्छा स्वास्थ्य।

3. घर को व्यवस्थित रखें


फेंगशुई के अनुसार इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आपका घर व्यवस्थित रहे। खासतौर पर रात को घर को व्यवस्थित रखने से जब आप सुबह नींद से जागते हैं तो आपको चीजें आसानी से अपनी जगह पर मिल जाती हैं। ऐसा करना शरीर से किसी भी तरह के स्ट्रेस को अपने आप दूर में मदद करता है और आप सभी चीजों के बारे में सकारात्मक महसूस करेगें।

4. घर के कोने में सोने की जगह बनाएं

फेंगशुई के तरीके पूरी तरह से सभ्य जीवन का दर्पण होती हैं। फेंगशुई के अनुसार, आपके सोने का स्थान तय करता है कि आपका अगला दिन कैसा बितेगा। इसलिए आपके बेडरूम का संभावित स्थान आपके घर का कोना होना चाहिए। चीन में लोग इस बात को बहुत गंभीरता से लेते हैं और उनका विश्वास है कि ऐसा करने से भरपूर नींद आती है और इस प्रकार से आप स्वस्थ शरीर पा सकते हैं।

5. घर के आस-पास पौधे लगाएं


फेंगशुई का मानना है कि अपने घर के आसपास पेड़ लगाने से आप स्वस्थ जीवन और सकारात्मकता पा सकते हैं। लेकिन अगर आप पेड़ नहीं लगा सकते तो अपने घर में लकड़ी से बने बड़ फर्नीचर को जरूर रखें। लड़की से बना ड्रेगन फेस घर में रखने से आप अपने जीवन में गुड लक पा सकते हैं और आपके स्वास्थ्य को भी सही रखता है।

फेंगशुई टिप्स अपनाकर आप भी बन सकते हैं धनी और समृद्ध, जानें ये आसान उपाय

फेंगशुई टिप्स: वो 9 आसान उपाय, जिससे जगा सकते हैं सोई किस्मत

Posted By: Kartikeya Tiwari