Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची से सटे एक गांव में ग्रामीणों ने शुक्रवार की देर रात पांच महिलाओं को डायन बताकर भालों से गोदा और पत्थरों से कूच-कूच कर मार डाला। मरने वालों में एक मां-बेटी के अलावा गांव के दूसरे घरों की महिलाएं शामिल हैं। इस मामले में 50 गांववाले गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह मिली। गांव में तनाव है। मौके पर डीआईजी समेत करीब 300 पुलिस वाले कैंप कर रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार गांववालों ने हत्या की बात कबूल कर ली है।


कहां हुई घटना?घटना रांची के मांडर ब्लॉक के कंजिया मरई टोली में हुई।क्या है मामला?गांव में कुछ महीने पहले चार बच्चों की मौत हुई थी। इसके बाद से ही गांववाले इन महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगा रहे थे। उनका मानना है कि इन्हीं की वजह से उन बच्चों की मौत हुई। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात गांव में पंचायत बुलाई गई। यहां गांव की ही पांच महिलाओं पर डायन होने का आरोप लगाया गया। गांववाले महिलाओं को घर से कुछ दूर ले जाकर पीटने लगे। इसके बाद उन्हें भालों से गोदा और फिर पत्थर से कूच-कूच कर हत्या कर डाला। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।10 साल में 1,200 महिलाओं की हुई हत्याएक रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड में बीते 10 साल में डायन बताकर करीब 1200 महिलाओं की हत्या की जा चुकी है।


साल    हत्या

2010    332011    362012    332013    482014    46

Posted By: Inextlive