अक्‍सर लोग बॉलीवुड स्‍टार से म‍िलने व उन्‍हें देखने के लिए एक्‍साइटेड रहते हैं। इसके ल‍िए वह उनके घर ऑफ‍िस पर भी नजर रखते हैं लेक‍िन कड़ी सुरक्षा की वजह से नहीं म‍िल पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बॉलीवुड स्‍टार से म‍िलना चाहते हैं तो मुंबई की इन शूट‍िंग लोकेशन पर चले जाएं। मुंबई में ये 10 जगहें ऐसी हैं जहां पर हमेशा ही शूट‍िंग चलती रहती है। ज‍िससे बॉलीवुड स्‍टार से मुलाकात होने की संभावना अध‍िक रहती हैं...


फिल्म सिटी:मुंबई के पॉश इलाके गोरेगांव क्षेत्र में स्थित यह फिल्म सिटी लगभग 350 एकड़ में फैली हुई है। इसमें में 20 इनडोर स्टूडियो हैं। इसके आलावा बाहरी सेटिंग की शूटिंग के लिए व्यवस्था भी है। इसमें बागानों, झीलों, जंगलों, शहरों, घरों, गांवों आदि के लिए सेटिंग्स हैं।  मरीन ड्राइव: यह मुम्बई में सबसे ज्यादा शूटिंग वाले शूटिंग स्थलों में से एक है। इसकी लंबाई करीब 3 किलोमीटर है। यहां पर ताजा हवा, धूप, गोधूलि और खूबसूरत आकाश आदि को गंभीरता से दिखाने वाले सीन शूट होते हैं। यहां सड़क के किनारों में खजूर के पेड़ आदि देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं।  कुलाबा कॉजवे:
कुलाबा कॉजवे पर भी अक्सर ही शूटिंग होती रहती है। इसे मुंबई का 'कल्चर स्क्वायर' कहा जाता है। यहां पर कई रेस्तरां और भोजनालयों के अलावा, कुलाबा में नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय जैसी महत्वपूर्ण इमारतें है।  गेटवे ऑफ इंडिया:


मुंबई में भारतीय इतिहास का चेहरा, गेटवे ऑफ इंडिया शहर का सबसे महत्वपूर्ण स्मारक माना जाता है। ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व, अरबी सागर के अनेदखे दृश्यों, अद्भुत भीड़, और सामान बेचने वाले विक्रेताओं के सीन शूट करने के लिए यह जगह काफी अच्छी मानी जाती है। जुहू बीच: मुंबई में 10 सबसे लोकप्रिय शूटिंग स्थानों की सूची जुहू बीच जिक्र न हो तो मजा नहीं आएगा। यहां की खूबसूरती लोगों का दिल छू लेने वाली है। शूटिंग के लिए यहां पर फिल्म मेकर्स और एक्टर एक्ट्रेस का यहां पर आना जाना लगा रहता है।

देखिए आपके फेवरेट बॉलीवुड स्टार की इंस्टाग्राम पर पहली पोस्टBollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra