आईजी रेंज के निर्देशन में स्क्रीनिंग के बाद हुई बड़ी कार्रवाई

प्रदेश स्तर पर हो रही स्क्रीनिंग, पहली बार हुई कार्रवाई

Meerut। मेरठ रेंज में पहली बार 19 नाकारा पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है। आईजी रेंज आलोक सिंह ने विभिन्न जनपदों में तैनात पुलिसकर्मियों को स्क्रीनिंग कमेटी की स्क्रीनिंग में फेल होने पर जबरन सेवानिवृत्ति दी है। आईजी रेंज ने कहा कि आगे भी विभाग के नाकारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

हुई बड़ी कार्रवाई

आईजी रेंज आलोक सिंह ने बताया कि 31 सितंबर 2019 को 50 वर्ष या इससे अधिक आयु पूरी कर चुके 19 पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है। इनमें 9 इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर हैं जबकि 10 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल शामिल हैं। आईजी ने बताया कि गत 10 वर्षो में इन पुलिसकर्मियों के क्रियाकलाप का परीक्षण स्क्रीनिंग कमेटी ने किया, जिसके बाद अपनी जनपदवार रिपोर्ट दी है। स्क्रीनिंग कमेटी ने इन पुलिसकर्मियों के नौकरी में रहते हुए वर्षवार क्रियाकलापों का भी परीक्षण किया है।

इन पर हुई कार्रवाई

अनिल कुमार सिंह, निरीक्षक, जनपद मेरठ

शैलेन्द्र सिंह चौहान, निरीक्षक, जनपद गौतमबुद्धनगर

शहजाद उल हक, उप निरीक्षक, जनपद मेरठ

राजेन्द्र सिंह यादव, सहायक उप निरीक्षक (लिपिक)

कर्मसिंह पुंडीर, उप निरीक्षक, जनपद बागपत

विजय कुमार गौतम, उप निरीक्षक, जनपद बुलंदशहर

बिजेन्द्र सिंह परिहार, उप निरीक्षक, जनपद गौतमबुद्धनगर

भगवान सिंह जनपद, उप निरीक्षक, जनपद बुलंदशहर

ओंकार सिंह, उप निरीक्षक, जनपद बागपत

इसके अलावा रेंज के जनपदों 10 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल को भी जबरन सेवानिवृत्ति दी गई।

मेरठ रेंज के सभी जनपदों में स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा पुलिस कर्मियों और अधिकारियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसी क्रम में काम न करने वाले 19 पुलिसकर्मियों को जबरन सेवानिवृत्ति दी गई है।

आलोक सिंह, आईजी रेंज, मेरठ

Posted By: Inextlive