सिविल लाइंस थाने में महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लिया कब्जे में

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: नए साल के मौके पर जहां एक तरफ शहरवासी जश्न के माहौल में डूबे थे वहीं दूसरी तरफ सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आस्ट्रेलिया से आई महिला से अभद्रता कर छेड़खानी की गई। यही नहीं साथियों के साथ मिलकर होटल मालिक ने महिला व उसके साथ आए लोगों की पिटाई भी की। उसकी सोने की बाली और जंजीर लूट ली गई। तहरीर के आधार पर सिविल लाइंस थाने में होटल मालिक व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।

तीन लोगों के साथ आई थी

आस्ट्रेलिया के फारेस्ट हिल, मेलबर्न की महिला का आरोप है कि 31 दिसंबर की रात वह नए साल का जश्न मनाने के लिए सिविल लाइंस एरिया के स्ट्रेची रोड पर स्थित चिली लाउंज होटल गई थी। उनके साथ दोस्त वैभव शंकर शुक्ला, आश्रय वासुदेव और शुभम भी थे। पार्टी शुरू होने के कुछ देर बाद लाउंज में डांस शुरू हुआ। इसीदौरान होटल मालिक सौरभ श्रीवास्तव ने शराब के नशे में बदसलूकी की। विरोध किया गया तो उसने साथियों के साथ मिलकर पिटाई की। साथ आए तीनों दोस्तों को भी पीटा। यही नहीं सोने की बाली और जंजीर लूट ली।

वेटर के साथ हुआ है विवाद

महिला मूल रूप से काला डांडा, हिम्मतगंज की रहने वाली है। उसकी शादी आस्ट्रेलिया में हुई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल के मुताबिक महिला आठ माह पहले प्रयागराज आयी थी। न्यू ईयर की पार्टी मनाने वह अपने दोस्तों के साथ होटल पहुंची। इस दौरान किसी बात को लेकर वेटर से मारपीट हुई है। वेटर को भी चोट लगी है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया गया है। सच्चाई का पता लगाया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

Posted By: Inextlive