डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम

पोस्टमार्टम की कराई गई वीडियोग्राफी

फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा बिसरा

आगरा। ब्रिटिश कपल के शव का बुधवार को डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों के बिसरा को प्रजर्व किया गया है। प्रशासन द्वारा पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। एंबेसी से जानकारी के बाद शवों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

होटल में मिले थे शव

ताजगंज स्थित एक होटल के कमरे में मंगलवार को ब्रिटिश कपल के शव मिले थे। ब्रिटेन निवासी 28 वर्षीय गेस्कल जेम्स ऑलीवर व 25 वर्षीय गेस्कल एलेक्जेंड्रा निकोल लुइस 18 अक्टूबर को आगरा आए थे। वे यहां होटल माया में रुके।

पैनल ने किया पोस्टमार्टम

पुलिस ने विदेशी पर्यटकों के शवों का पोस्टमार्टम कराने में सतर्कता बरती। दोनों बॉडी को फ्रीजर में रखा गया था। बुधवार दोपहर डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। पर्यटन पुलिस सुबह पीएम हाउस पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम होने तक पुलिस मौके पर डटी रही। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद रही।

फोरेंसिक जांच से खुलेगा राज

विदेशियों की मौत के कारण से पर्दा नहीं उठा है। शवों का बिसरा प्रजर्व किया गया है। बिसरा फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर मौत के वास्वतिक कारण का पता चल सकेगा।

Posted By: Inextlive