दिल्ली, मुंबई व गोरखपुर के लिए चलेंगी चार स्पेशल ट्रेनें
kanpur@inext.co.in
KANPUR. रेलवे ने त्योहार के सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम कर यात्रियों का सफर आराम दायक बनाने के लिए कानपुर-दिल्ली व पूर्वाचल रूट में कई स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
2- ट्रेन नंबर 05527 व 05528 दिल्ली-दरभंगा स्पेशल ट्रेन 17 नवंबर को दरभंगा से रात 9.30 पर चलेगी। जो वाया कानपुर होकर दूसरे दिन रात 9.45 पर दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 9 नवंबर को दिल्ली से रात 12.10 बजे चलेगी। जो वाया कानपुर होकर रात 11.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
3- ट्रेन नंबर 02597 व 02598 गोरखपुर-मुम्बई वीकली स्पेशल 20 अक्टूबर से 17 नवंबर तक हर सैटरडे को गोरखपुर से सुबह 8.25 बजे चलेगी। जोकि वाया कानपुर होकर दूसरे दिन दोपहर 12.15 बजे मुम्बई सीएसटी पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 21 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चलेगी। यह ट्रेन मुम्बई से हर संडे को दोपहर 2.20 बजे रवाना होगी। जोकि वाया कानपुर होकर दूसरे दिन शाम 6.45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
4- ट्रेन नंबर 03165 व 03166 सियालदाह-आनंद विहार एसी स्पेशल ट्रेन 3 से 17 नवंबर तक सियालदाह से हर सैटरडे को दोपहर 12.55 पर चलेगी। यह ट्रेन वाया कानपुर होकर दूसरे दिन दोपहर 1.45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन 4 से 18 नवंबर तक आनंद विहार हर संडे को शाम 6.35 बजे रवाना होगी। जोकि वाया कानपुर होकर दूसरे दिन रात 10.45 बजे सियालदाह पहुंचेगी।