-पनकी, नौबस्ता, मेहरबान सिंह पुरवा और कृष्णा नगर ट्रांसमिशन हुए ठप

-लाखों घरों की बिजली हो गई गुल

-पॉवर रोस्टरिंग और बढ़ी, शाम तक 5 घंटे हुए कटौती

KANPUR: वेडनेस डे को टेम्परेचर बढ़ने के साथ ही पॉवर क्राइसिस और बढ़ गई है। पॉवर रोस्टरिंग ब् घंटे की बजाए भ् घंटे हुई। इसके साथ ही पनकी, नौबस्ता, मेहरबान सिंह का पुरवा और कृष्णा नगर ट्रांसमिशन स्टेशन शाम को ठप हो गए। जिसके चलते लाखों घरों की बिजली गुल रही।

आसमान से बरसी आग, बिजली जली

बुधवार को कानपुराइट्स को दोपहरी मार का सामना करना पड़ा। एक तो टेम्परेचर ब्ब् डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दूसरे पॉवर रोस्टरिंग में और इजाफा हो गया है। दोपहर में जब आसमान से आग बरस रही थी तो दोपहर क्ख्.भ्भ् पर सिटी में पॉवर रोस्टरिंग शुरू हो गई। फिर लाइट फ् बजे के बाद ही लोगों को नसीब हुई। जबरदस्त गर्मी में लोग बेहाल होकर रह गए। इससे पहले सुबह 7.ब्भ् से 8.ब्भ् बजे तक बिजली कटौती हुई। आधी रात को बिजली कटौती का सिलसिला जारी है। रात में ख् से ब् बजे तक पॉवर रोस्टरिंग हुई। उमस भरी गर्मी के कारण लोग की नींद पूरी नहीं हो सकी।

बन्दर कूदा बिजली गुल

शाम 7 बजे करीब पनकी ख्ख्0 केवी ट्रांसमिशन स्टेशन के पॉवर ट्रांसफॉर्मर ट्रिप हो गए। जिसके चलते गुमटी, फजलगंज, कल्याणपुर, पनकी, शास्त्री नगर, अम्बेडकरपुरम, महाबलीपुरम, केशवपुरम और विकास नगर सबस्टेशन ठप हो गए। जिससे हजारों घर अन्धेरे में डूब गए। शाम 7 बजे की गई लाइट रात 8 बजे करीब आई।

साउथ सिटी की बिजली गुल

वहीं दूसरी ओर नौबस्ता ख्ख्0 ट्रांसमिशन स्टेशन के पॉवर ट्रांसफॉर्मर ट्रिप हो गए। जिसके चलते मेहरबान सिंह का पुरवा व कृष्णा नगर ट्रांसमिशन स्टेशन भी ठप हो गए। ट्रांसमिशन के एसई शेखर अग्रवाल ने बताया कि मलवां की लाइन में प्रॉब्लम होने के कारण नौबस्ता ट्रांसमिशन स्टेशन के क्म्0-क्म्0 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर ट्रिप हो गए। इस समस्या को ख्0 मिनट में दूर कर लिया। हालांकि नौबस्ता, किदवई नगर, आनन्दपुरी, पशुपति नगर, साकेत नगर, बर्रा विश्व बैंक, दबौली, रतनलाल नगर, गुजैनी आदि मोहल्लों में शाम को आधा घंटे बाद पॉवर सप्लाई हुई।

शाम तक यूं हुई बिजली कटौती

रात ख् से सुबह ब् बजे तक

सुबह 7.ब्भ् से 8.ब्भ् बजे तक

दोपहर क्ख्.भ्भ् से ख्.भ्भ् बजे तक

Posted By: Inextlive