- पहले दिन 200 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए रुद्रनाथ हिमालयी धाम के दर्शन

- कल खोले जाएंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट

 

गढ़वाल। चतुर्थ केदार रुद्रनाथ धाम के कपाट ्रग्रीष्मकाल के लिए खोल दिए गए हैं। शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में कपाट खोले गए, पहले दिन 200 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने धाम में बाबा रुद्रनाथ के दर्शन किए। रुद्रनाथ में भगवान शिव के मुखमंडल के दुर्लभ दर्शन होते हैं।

 

तड़के चार बजे खोले गए कपाट

शनिवार को तड़के ठीक चार बजे भगवान रुद्रनाथ मंदिर के कपाट पारंपरिक विधि विधान के साथ खोल दिए गए। सुबह 3.30 बजे कपाट खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट ने कपाट खुलने के बाद भगवान की पहली पूजा की। भगवान रुद्रनाथ का फूल श्रृंगार कर जल व दूध चढ़ाया गया। इसके बाद दिनभर भक्तों ने भगवान का जलाभिषेक किया।

 

कल खुलेंगे द्वितीय केदार के कपाट

द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट कल खोले जाएंगे। मद्महेश्वर की उत्सव डोली शनिवार को पंचगद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने प्रथम पड़ाव रांसी के लिए रवाना हुई। इस दौरान केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर ¨लग ने धाम के लिए नियुक्त मुख्य पुजारी शिव शंकर ¨लग को यात्राकाल में पूजा-अर्चना का संकल्प दिलाया। मद्महेश्वर की डोली आज गौंडार और 21 मई को कल सुबह मद्महेश्वर धाम पहुंचेगी। इसी दिन सिंह लग्न में सुबह 11.30 बजे धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।

Posted By: Inextlive