- लड़की ने कहा स्पे्र सूंघाकर दोस्त के घर पर किया दुष्कर्म

- कदमकुआं में घर, पीरबहोर इलाके में करती थी कोचिंग

PATNA : कदमकुआं की रहने वाली नाबालिग लड़की के साथ उसके दोस्त ने ही रेप किया है। लड़का भी नाबालिग है। दोनों एक ही एरिया के रहने वाले हैं। लड़की मंगलवार को सिटी एसपी सेन्ट्रल शिवदीप लांडे से भी मिली थी। उसके बाद थाने में एफआईआर दर्ज हुई। लड़की पीरबहोर थाना एरिया में कोचिंग करती है। वह क्0वीं की छात्रा है। मामला फ्0 जनवरी का है। लड़की का दोस्त उसे उपने घर ले गया और स्पे्र सूंघाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

प्रेम प्रसंग का है मामला

सूत्रों की माने तो यह मामला पहले भी थाने में आया था। फ्0 जनवरी को लड़की लड़के साथ कहीं चली गई थी। उसके परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। फ्क् को वह घर लौट आई। उसके बाद आस- पड़ोस व परिजनों ने मामले को सलटाने के लिए पुलिस से भी मिले थे और दोनों की शादी के लिए राजी हुए थे। लेकिन अब घर वालों की ओर से रेप का मामला दर्ज करवाया गया है। सीनियर एसपी जितेन्द्र राणा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की का मेडिकल करवाया गया है।

Posted By: Inextlive