शशि थरूर के बेटे से लेकर दीप-वीर की शादी तक यह हैं भारत की बिग फैट वेडिंग्स
कानपुर। बॉलीवुड के सबसे फेमस एक्टर-एक्ट्रेस दीपका पादुकोण और रणवीर सिंह न्यूली वेड कपल हैं। दोनों ने कुछ दिन पहले इटली में भव्य तरीके से शादी की थी। हम सभी जानते हैं कि भारत में पॉलिटिशियन के बेटे-बेटियों, बिजनेस टाइकून के बच्चों और एक्टर-एक्ट्रेसों की शादियों आम नहीं होती हैं। उनकी शादियों को खूब पब्लिसिटी मिलती है। यही कारण है वे अपनी शादी भी बहुत अनोखे और भव्य तरीके से करते हैं। हम तस्वीरों के जरिये भारत की कुछ बिग फैट वेडिंग्स का नजारा दिखाने जा रहे हैं। शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर की शादी
तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बेटे ईशान थरूर और सीएनएन रिक्रूटर भुमिका डेव ने अक्टूबर, 2017 में एक दूसरे से शादी की थी। यह भी भारत की बिग फैट वेडिंग थी। यह शादी भव्य तरीके से हुई थी, इसमें घुड़सवारी से लेकर तमाम शाही चीजों का आयोजन था। इस जोड़े ने पहले 24 दिसंबर, 2017 को तिरुवनंतपुरम में एक रिसेप्शन दिया था और बाद में नई दिल्ली में एक और रिसेप्शन पार्टी रखी थी।
दिसंबर 2017 में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी भी बाकी लोगों से अलग साबित हुई। इस जोड़ी ने इटली में भव्य तरीके से शादी की थी और दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों ने मीडिया में काफी दिनों तक सुर्खियां बटोरीं थीं। बाद में उन्होंने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी रखी, जिनमें बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के कई लोग शामिल हुए।
जीवीके समूह के संस्थापकों की पोती, मल्लिका रेड्डी की शादी जून 2011 में सिद्धार्थ रेड्डी से हुई थी। इस शादी को भी साधारण नहीं कहा जा सकता है। शादी में 100 करोड़ से अधिक रुपये खर्च हुए थे। मंडप लाल मखमल और सोने के रंगों से सजाय गया था। डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने न केवल दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों को डिजाइन किया बल्कि बेहतरीन फूलों से सजे मंडप को भी डिजाइन किया था।
बिपाशा और करण की शादीइस शादी को 'द मंकी वेडिंग' के रूप में जाना जाता है क्योंकि बिपाशा और करण अक्सर एक-दूसरे से इसी नाम से बुलाते थे। दोनों की शादी का रिसेप्शन भव्य तरीके से मुंबई में ही आयोजित किया गया था, जिसमें कई सेलिब्रिटी शामिल हुए थे।