PATNA : पहले से शादीशुदा होने के बाद भी झूठ बोल कर दूसरी शादी करने के मामले में फंसे एफएसएल के डायरेक्टर श्यामकिशोर सिंह घर छोड़ कर फरार हैं। इनके साथ ही वाइफ भी फरार है। आखिरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उनकी संपत्ति को कुर्क कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक श्याम किशोर सिंह ने झूठ बोलकर क् फरवरी को नाथ नगर के कर्णगढ़ स्थित बाबा मनकामना नाथ मंदिर में विनोद कुमार सिंह की बेटी से शादी की थी। श्याम फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में फिंगर प्रिंट्स के डायरेक्टर हैं। जब विनोद और उनकी बेटी को इस खेल का पता चला तो भागलपुर में एफआईआर दर्ज कराया। जिसके बाद इस मामले में गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हुआ। गिरफ्तारी के डर से श्याम और उनकी वाइफ दोनों ही फरार चल रहे हैं। जिसके बाद रविवार को भागलपुर से पुलिस की टीम पटना के राजीव नगर थाने पहुंची। टीम के पास जय प्रकाश नगर रोड नंबर ख् में स्थित श्याम किशोर सिंह के घर और संपत्ति को कुर्क करने का वारंट था। पुलिस टीम उनकी संपत्ति को कुर्क कर लिया।

Posted By: Inextlive