छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : कोल्हान विश्वविद्यालय की ओर से अंगीभूत कॉलेजों को पुस्तकालय के लिए जरूरी किताबों की सूची, प्रयोगशाला उपकरण तथा कंप्यूटर लैब की आवश्यकता का विस्तृत ब्यौरा मांगा गया है। दरअसल, झारखंड सरकार के उच्च, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग की ओर से अलग-अलग कॉलेजों को इस मद में राशि आवंटित की गयी। विश्वविद्यालय ने चौदह कॉलेजों को करीब 22.5- 22.5 लाख रुपये आवंटन की घोषणा कर दी। जिला प्रशासन के कोषागार की ओर से संबंधित राशि के अग्रिम भुगतान से इनकार कर दिया गया।

सेंट्रलाइज्ड टेंडर की तैयारी

विवि ने इस मद में खरीद के लिए सेंट्रलाइज्ड टेंडर की तैयारी की। कॉलेजों से इस संबंध में ब्यौरा मांगा जा चुका है। अब तक कई कॉलेजों की ओर से इसका प्रस्ताव नहीं भेजा गया। अगर आगामी 31 मार्च से पहले संबंधित प्रक्रिया पूरी नहीं की गयी तो करीब 4.20 करोड़ रुपये का आवंटन लैप्स हो सकता है। विवि की कुलपति प्रो। डॉ। शुक्ला माहांती ने बताया कि राशि का उपयोग करने के लिए कॉलेजों को रिमाइंडर जारी किया जा रहा है। कॉलेजों को निर्देश दिया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजें। विवि सेंट्रलाइज्ड टेंडर के जरिये इसकी खरीद करने पर विचार कर रहा है।

चांसलर ट्रॉफी के लिए बनी 20 मेंबर्स की कमिटी

झारखंड राज्य अंतर विश्वविद्यालयी तीरंदाजी एवं बॉक्सिंग के लिए चांसलर ट्राफी का आयोजन आगामी 21 व 22 जनवरी को किया जाना है। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में इसका उद्घाटन 21 जनवरी को सुबह ग्यारह बजे से होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। तैयारियों को लेकर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो। शुक्ला माहांती खुद समीक्षा कर रही हैं। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए 20 सदस्यों वाली अलग-अलग कमेटियों का गठन कर कुलपति से लेकर असिस्टेंट प्रोफेसर तक की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

किस कमिटी में कितने मेंबर्स

बजट समिति में आठ, प्रतियोगिता के लिए तीन-तीन सदस्य हैं। मंच व पंडाल के लिए छह, मार्च पास्ट व बैंक के लिए दो, चिकित्सा व्यवस्था के लिए दो सदस्य हैं। आमंत्रण वितरण के लिए नौ, व्यवस्था के लिए तीन, बैनर के लिए दो, पंजीयन में आठ सदस्य हैं। फोटोग्राफी, लोकनृत्य में तीन-तीन, पेयजल व्यवस्था में पांच, ट्रॉफी व प्रतिभागी आवास में चार सदस्य हैं। यह जानकारी आयोजन समिति के सदस्य डॉ। आरके चौधरी ने दी। उन्होंने बताया कि उद्घाटन समारोह में राज्यपाल करीब सवा एक घंटे तक मौजूद रहेंगी। विवि की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Posted By: Inextlive