- गेट लगाने को लेकर अड़े कॉलोनीवासी

Meerut: नौचंदी थाना एरिया में शास्त्री नगर सेक्टर आठ में गली के मुहाने पर गेट लगाने को लेकर सोमवार को दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। जहां गेट लगाने की कोशिश कर रहे एक संप्रदाय के लोगों पर पुलिस ने लाठियां भी भांजी थीं। इसपर जमकर हंगामा हुआ था। इस गेट के लगाने का विशेष संप्रदाय के लोग विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को भी यहां लोगों की मीटिंग हुई। तनाव बरकरार है। जिसके कारण पुलिस तैनात है।

यह था मामला

आरटीओ पुल के पास सेक्टर आठ में विशेष संप्रदाय के चार-पांच घर हैं। वहीं सेक्टर आठ के सामने सेक्टर ग्यारह मुस्लिम बाहुल्य है। सेक्टर आठ में हिंदू संप्रदाय के लोग अपनी कॉलोनी में मुहाने पर गेट लगाना चाहते हैं। सोमवार को एक संप्रदाय के लोग गेट लगाने के लिए पहुंचे थे, वहीं दूसरे संप्रदाय के कुछ लोगों में उस्मान, हाजी इमरान, यासीन, महबूब, गुड्डू अपने साथ अन्य लोगों को साथ लेकर विरोध में उतर आए। इसके चलते सांप्रदायिक तनाव पैदा हो गया। सोमवार को पब्लिक और पुलिस के बीच जमकर हंगामा हुआ था। जहां महिलाएं इकट्ठा होकर पुलिस के सामने आ खड़ी हुई थीं।

पुलिस पर आरोप

आरोप है कि पुलिस विशेष संप्रदाय के लोगों के पक्ष में काम कर रही है। गेट लगा रहे लोगों का कहना है कि वे इस कॉलोनी में सुरक्षा के लिए गेट लगा रहे हैं। क्योंकि कुछ असामाजिक तत्व यहां से निकलते हुए उल्टे-सीधे कमेंट करते हैं। चोरियां करते हैं और लड़कियों को छेड़ते हैं। वे कॉलोनी में सुरक्षा चाहते हैं। इसलिए वे यहां गेट लगाना चाहते हैं। मंगलवार को भी सेक्टर आठ में तनाव रहा। इसके चलते पुलिस फोर्स तैनात रही।

Posted By: Inextlive