- किसानों के हंगामें पर चीनी मिल से आए गन्ना विकास अधिकारी

FATEHPUR: शुक्रवार को बकेवर गन्ना खरीद केंद्र में घटतौली को लेकर गन्ना किसानों ने हंगामा कर दिया। हंगामे के बाद चीनी मिल के अधिकारी पहुंचे और किसानों की बात सुनी।

गन्ना क्रय केंद्र में सायं भ् बजे बरिगवां गांव के गन्ना किसान दिनेश सिंह गन्ना तौल कराने के लिए पहुंचे। घटतौली आशंका पर पहले ही धर्मकांटे से गन्ने की तौल करा ली थी। इस पर धर्मकांटे और गन्ना क्रय केंद्र के कांटे में फ् क्विंटल की घटतौली मिली। यह देखकर किसानों ने हंगामा शुरू कर तौल बंद करा दी। तौल लिपिक ने चीनी मिल के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर गन्ना क्रय केंद्रों के निरीक्षण में निकले चीनी मिल के गन्ना विकास अधिकारी जनार्दन गन्ना कांटों के इंजीनियर को लेकर मौके पर पहुंचे। किसानों के सामने गन्ना कांटे को इंजीनियर ने देखा। पाया कि इलेक्ट्रानिक कांटे की बैट्री डाउन होने से कम तौल बता रही है। इस पर तौल रोक दी गई। गन्ना विकास अधिकारी ने बताया कि यहां पर गन्ना कांटे की बैट्री चार्ज करने को बिजली नहीं है। इस कारण सोलर पैनल से चार्जिग की जा रही है। कई दिन से धूप न निकलने के कारण बैट्री चार्ज नहीं हो पाई है। इस कारण यह दिक्कत आई है। जो तौल लिपिक यहां मौके पर था उसकी दो दिन पहले ही तैनाती हुई है। इस मौके पर गन्ना किसान ओमजी तिवारी, विजय तिवारी डारी, राजेश, विनय आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive