नैनी जेल से रिहाई के लिए गई थी 106 कैदियों की सूची

शासन ने दिया तीन की रिहाई का आदेश दिया, एक की हो चुकी है मौत

ALLAHABAD: पिछले कई सालों से गुनाहों की सजा काट रहे कुछ कैदियों को जल्द रिहाई मिलने वाली है। उनकी रिहाई के लिए केन्द्र और प्रदेश सरकार की तरफ से आदेश सभी जेलों को भेजा गया है। केन्द्र सरकार की तरफ से महात्मा गांधी की जयंती पर बीमार व आधी से ज्यादा सजा काट चुके कैदियों की रिहाई का आदेश दिया गया है। इसके लिए नैनी जेल से भी सूची मांगी गई थी। जेल प्रशासन ने 106 कैदियों की लिस्ट शासन को भेजी थी। शासन की ओर से तीन की रिहाई का आदेश भेजा गया। इनमें से एक सोनू सिंह की बीते 11 अगस्त को बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।

आचरण भी था रिहाई का मानक

गांधी जयंती पर रिहा होने वाले कैदियों के लिए मानक तय किए गए थे

इसका लाभ उसी कैदी को मिलना था जो आधी से ज्यादा सजा काट चुका हो और काफी समय से बीमार चल रहा हो

इसके अलावा ऐसे कैदी जिनका आचारण जेल में बंद सभी कैदियों में सबसे अच्छा हो

2 अक्टूबर को रिहा होने वालों में मो। निजाम व कल्लू उर्फ कमल का नाम शामिल है

तीसरे कैदी सोनू की मौत हो चुकी है

शासन की तरफ से कैदियों की सूची मांगी गई थी। तीन कैदियों की रिहाई का आदेश दिया गया है। एक की मौत हो चुकी है, दो को दो अक्टूबर को रिहा किया जाएगा।

वीआर वर्मा, डीआईजी, जेल

Posted By: Inextlive