- स्वागत के बाद अब श्रीगणेश के विदायी का शुरू हुआ क्रम

- काशी मराठा गणेश उत्सव समिति ने श्री गणेश की प्रतिमा का किया विसर्जन

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

अगले बरस तू जल्दी आ के भावना के साथ भगवान श्री गणेश के विदायी का क्रम शुरू हो गया है। भक्तों ने पूरे विधि-विधान से विघ्नहर्ता की पूजा अर्चना की। अब विदायी की बारी थी। सोमवार को काशी मराठा गणेश उत्सव समिति की ओर से पांच दिवसीय पूजा का समापन हुआ। इसके पूर्व भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। आसभैरव से शुरू हुई शोभायात्रा में श्रीगणेश जी को सुसज्जित रथ पर विराजमान कराया गया। शोभायात्रा में आगे आगे हाथी घोड़ा व पीछे लोग चल रहे थे। विघ्नहर्ता की प्रतिमा का विसर्जन कंपनी गार्डेन में किया गया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण महाराष्ट्र से जिजाऊ धर्मयोद्धा ढोल ताशा व ध्वज प्रवर्तक दल था। शोभायात्रा में अशोक शिंदे, विजय नावड़, निखिल पाटिल, शुभम पाटिल, मूसा मूलानी, शिवम जायसवाल आदि शामिल थे।

पद्यगान की शानदार प्रस्तुति

नूतन बालक गणेशोत्सव समिति में सुबह काजू से विघ्नहर्ता का पंचोपचार विधि से पूजन किया गया। मुख्य यजमान डॉ माधव जर्नादन रटाटे थे। इस अवसर पर गणेश जी को मोदकों का प्रसाद अर्पण किया गया। सहस्त्रनार्माचन किया गया। उसके बाद सीनियर व जूनियर गु्रप में पद्यगान हुआ। आंग्रे का वाड़ा स्थित श्री काशी गणेश उत्सव समिति की गणेश प्रतिमा का भी विसर्जन किया गया। शारदा भवन श्रीगणेशोत्सव में अर्चन म्हस्कर ने गायन और डॉ सुप्रिया शाह ने सितार वादन कर श्रीगणेश को अपनी श्रद्धा समर्पित की।

गण्ोशोत्सव में आज

-श्ारदा भवन श्रीगणेशोत्सव

राहुल व रोहित मिश्र का गायन, संजय वर्मा का गिटार वादन

-नूतन बालक गणेशोत्सव में समाज सेवा मंडल की ओर से भजन व संगीत सम्मेलन

- श्री काशी विश्वनाथ गणपति महोत्सव की ओर से शतरंज चैंपियनशिप

Posted By: Inextlive