-शहर में कई संस्थाओं ने किया विसर्जन, तो कोई करेगा 19 को विसर्जन

BAREILLY :

गणेशोत्सव को लेकर शहर में कई जगह कार्यक्रम हुए, जिसमें कई संस्थाओं ने मंडे को प्रतिमा का विसर्जन भी किया। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा गुलाल उड़ाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु ढोल नगाड़ों के साथ रामगंगा पर पहुंचे और प्रतिमा का विधि विधान से विसर्जन किया।

19 को होगा प्रतिमा विसर्जन

शहर में मराठा बुलियन एसोसिएशन का बाबूराम धर्मशाला आलमगिरी गंज में चल रहे कार्यक्रम 19 सितम्बर तक चलेगा। मंडे को कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। शाम को महाआरती बीजेपी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश दुबे सम्मलित हुए। एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि 19 सितम्बर को सुबह देश के कल्याण और सुख समृद्धि के लिए आहुतियां दी जाएगी। जिसके बाद सुबह 10 बजे से गणपति बप्पा की विसर्जन और महाआरती होगी, उसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में दही हांडी, महाराष्ट्रीयन झांझपथक ढोल वाला बैंड जिसमें 80 कलाकार कला का प्रदर्शन करेंगे। वहीं शिव शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर चौक बिहारीपुर खत्रियान के अमित अरोड़ा ने बताया कि ट्यूजडे को सुंदरकांड का पाठ होगा। गणेश महोत्सव मंडल कन्हैया टोला बड़ा बाजार नाथ नगरी के दीपक रस्तोगी और पंकज शर्मा ने बताया कि ट्यूजडे को भजन संध्या का आयाेजन होगा।

प्रशासन के इंतजाम नाकाफी

गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए प्रशासन ने रामगंगा तट पर ही अलग से गढ्डा विसर्जन के लिए बनाया गया था। गढ्डा में पानी कम होने और प्रशासन का इंतजाम ठीक नहीं होने के चलते पीओपी की गणेश प्रतिमा को रामगंगा में ही विसर्जित किया जा रहा है। जबकि प्रतिमा विसर्जन के लिए बनाया गए गड्ढे में एक भी प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया गया।

Posted By: Inextlive