गैंग की लोकेशन आगरा में मिलने पर आंध्र प्रदेश पुलिस ने डाला डेरा

सम्भावित स्थानों पर तलाश कर रही पुलिस टीम

आगरा। कहीं आपके यहां पर बदमाशों का गैंग किराए पर तो नहीं रह रहा। चूंकि पूर्व में यहां पर निखिल वुडलेंड में पूर्व में एक गैंग पुलिस के हाथ लग चुका है। इस बार आंध्र प्रदेश के गैंग ने शहर में पैर जमा लिए हैं। वहां की पुलिस ने भी गैंग की तलाश में यहां पर डेरा डाला हुआ है। पुलिस लगातार गैंग की तलाश कर रही है।

आगरा में मिली गैंग की लोकेशन

आंध्र प्रदेश से गैंग आगरा में जमा हुआ है। सम्भावना जताई जा रही है कि वह आगरा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराग में है। आंध्र प्रदेश पुलिस ने जब उसकी लोकेशन ट्रेस की तो लोकेशन आगरा में मिली। इसी के बाद आंध्र प्रदेश के पुलिस अधिकारी समेत नौ से दस लोगों की टीम ने आगरा में डेरा डाल दिया है। टीम लगातार गैंग की तलाश में विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रही है।

पूर्व में हो चुकी है घटना

करीब एक साल पहले यहां पर झांसी पुलिस ने एक बड़े गैंग को पकड़ा था। गैंग ने थाना सिकंदरा के निखिल वुडलैंट के एक फ्लैट में ठहरा हुआ था। पुलिस ने मुठभेड़ कर बदमाशों को पकड़ा। उस दौरान अपार्टमेंट स्वामी व सिक्योरिटी गार्ड की भूमिका पर बड़ा सवाल उठा था। बदमाश यहां पर इसी तरह किराए पर रहते हैं और लोगों को पता नहीं चलता। इस गैंग के पकड़ में आने के बाद अपार्टमेंट के लोग हैरान थे।

नहीं होता सत्यापन

शहर पर किराए पर मकान या फ्लैट लेना आसान है। बिना किसी छानबीन के मकान स्वामी मकान किराए पर दे देता है। उसे मात्र अपने किराए से मतलब होता है। जबकि इसी तरह बदमाश भी किराए के मकान में रह कर पुलिस से बचते रहते हैं। आंध्र प्रदेश से आए इस गैंग पर ऐसी ही सम्भावना बन रही है कि कहीं ये गैंग कहीं छिप कर किराए पर तो नहीं रह रहा है।

Posted By: Inextlive