-दोनों मंदिर समितियों ने किया तैयारियां पूरी होने का दावा

-12.01 मिनट पर मां गंगा व 12.05 मिनट पर यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे

>dehradun@inext.co.in

DEHRADUN : मुखबा गांव से थर्सडे को मां गंगा की डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई। फ्राइडे को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर डोली सुबह गंगोत्री धाम पहुंचेगी। वहां मंदिर गर्भगृह में गंगा की भोगमूर्ति स्थापित करने बाद दोपहर क्ख्.0क् मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। इधर, यमुनोत्री धाम के कपाट भी अक्षय तृतीया के मौके पर फ्राइडे यानी आज दोपहर क्ख्.0भ् पर विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए जाएंगे।

की गई विशेष पूजा अर्चना

पिछले साल मई-जून को आई आपदा के बाद एक बार फिर से आज से व‌र्ल्ड फेमस चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। शुरुआत गंगोत्री व यमुनोत्री से है। बाकी चार मई को केदारनाथ के कपाट खुलेंगे। गंगा के शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव स्थित गंगा मंदिर में थर्सडे को विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गंगा की डोली को सजाकर भोगमूर्ति उसमें स्थापित की गई। इस मौके पर मुखबा से गंगा की विदाई के दृश्य देखने के लिए सैकड़ों की तादात में श्रद्धालु बीते दिन ही मुखबा पहुंच गए थे। दोपहर एक बजे गंगा की डोली मुखबा से विदा हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां गंगा की डोली पैदल गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। फ्राइडे को यात्रियों का जत्था गंगोत्री धाम पहुंचेगा। उसके बाद फ्राइडे को विशेष पूजा-अर्चना व गंगा लहरी पाठ के साथ दोपहर क्ख्.0क् मिनट पर गंगोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

साढ़े आठ बजे रवाना होगी

मां यमुना की डोली भी फ्राइडे को सुबह साढ़े आठ बजे आराध्य शनिदेव की अगुवाई में शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। इसके बाद यमुनोत्री धाम के कपाट क्ख्.0भ् मिनट पर देश-दुनिया के श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। मंदिर समिति ने यात्रा शुरू होने को लेकर पूरी तैयारियां होने का दावा किया है।

'यात्रा की पूरी तैयारियां हो गई हैं। फ्राइडे को स्थानीय वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों व हजारों श्रद्धालुओं के बीच मां यमुना के कपाट खुल जाएंगे। अब तक यात्रियों की करीब फ्0 से अधिक गाडि़यां पहुंच चुकी हैं। उम्मीद है कि यमुनोत्री की यात्रा इस बार सुखद रहेगी.'

-खिलानंद उनियाल, पूर्व सचिव,

यमुनोत्री मंिदर समिति।

निर्धारित समयानुसार मां गंगा के कपाट फ्राइडे को क्ख्.0क् बजे श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। यात्रा को लेकर यात्रियों में उत्साह देखने लायक है। तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। मौसम भी अनुकूल प्रतीत हो रहा है।

-भागेश्वर सेमवाल, चेयरमैन,

गंगोत्री मंदिर समिति।

Posted By: Inextlive